दैनिक भास्कर
Jun 17, 2020, 04:00 AM IST
अमायन. जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत असवार के उप सरपंच सोनम सिंह यादव को सरपंच का प्रभार सौंपा गया है। गौरतलब है कि सरपंच मायादेवी के ऊपर पंचायत में मनरेगा के कामों का फर्जी भुगतान का गबन करने का आरोप लगा था। जिसके बाद 15 जून को प्रशासन द्वारा ठहराव प्रस्ताव लाया गया। जिसमें उप सरपंच सोनम सिंह को सरपंच पद का प्रभार सौंपा गया। सोनम सिंह ने कहा कि पंचायत में रुके हुए विकास कार्यों को कराया जाएगा। इसके साथ ही नए काम शुरू कराए जाएंगे। जल्द नई रूप रेखा तैयार की जाएगी।