May 19, 2024 : 12:33 PM
Breaking News
मनोरंजन

घर की खिड़की पर बैठी नजर आईं अदा शर्मा, बताया- अगर सभी दरवाजें बंद हो जाएं तो क्या करना चाहिए

दैनिक भास्कर

Jun 17, 2020, 03:52 PM IST

सोशल मीडिया पर अक्सर मजाकिया पोस्ट शेयर करने वालीं चुलबुली एक्ट्रेस अदा शर्मा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपने दो फोटोज शेयर किए, जिनमें वे अपने घर की खिड़की पर बैठी नजर आईं। इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि अगर जिंदगी में सभी दरवाजे बंद हो जाएं तो हमें क्या करना चाहिए। 

फोटोज शेयर करते हुए अदा ने लिखा, ‘जब एक दरवाजा बंद हो जाता है, तो दूसरा खुल जाता है। जब सभी दरवाजे बंद हो जाते हैं, तो हमें खिड़कियां ढूंढनी चाहिए। अगर दरवाजे और खिड़कियां खुल रहे हैं और बंद हो रहे हैं, तो आपका घर भूतिया है…. टिक टॉक टिक टॉक #1920 की तुलना में 2020 ज्यादा डरावना है।’

अदा ने जो फोटो शेयर किए उनमें वे अपने घर की पहली मंजिल की खिड़की पर पैर लटकाकर बैठी हुई दिखीं। उनके फोटोज को देख कई यूजर्स ने उनसे डर लगने के बारे में भी पूछा। 

खुद को बताया था बुक्ड

इससे छह दिन पहले अदा ने एक अन्य फोटो शेयर किया था, जिसमें वे हाथ में किताब लिए खड़ी नजर आई थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा था, ‘मैं तो बुक्ड हूं, क्या आप भी? मेरा ध्यान उधर है… शायद मेरा हीरो उधर है।

बताया था रात को कैसे सोना चाहिए

कुछ दिनों पहले एक वीडियो में वे घर की छत पर रस्सी के जरिए जिम्नास्टिक करती नजर आई थीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ये उन सभी लोगों के लिए हैं जिन्हें रात को सोने में कठिनाई होती है, साथ ही उन सबके लिए भी जो दिन में नींद महसूस करते हैं… हर रात इस तरह सोना शुरू करें और आपके जीवन की सारी समस्याएं हल हो जाएंगी।’

छत पर कपड़े सुखाते आई थीं नजर

इससे पिछले वीडियो में अदा मार्शल आर्ट्स करते हुए कपड़े सुखाती नजर आई थीं। इसका क्रेडिट उन्होंने फिल्म ‘कमांडो’ के को-स्टार विद्युत जामवाल को दिया था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, भावना रेड्डी (अदा की मां) की स्टाइल में। विद्युत देव सिंह जामवाल ने मुझे सिखाया है कि क्वारैंटाइन में वॉशिंग मशीन कम ड्रायर कैसे बनते हैं। दुनिया का सबसे अच्छा कमांडो। बेस्ट शेफ, बेस्ट मार्शल आर्टिस्ट और ये मेरा बेस्ट फ्रेंड भी बन गया है’।

#अदा शर्मा के 100 साल

अदा अपनी हर पोस्ट के साथ हैशटैग लगाते हुए #अदाशर्माके100साल जरूर लिखती हैं। इसबारे में उन्होंने साल 2020 की शुरुआत में बताया था। उनके मुताबिक उन्होंने हॉरर फिल्म 1920 से अपना डेब्यू किया था और 1920 से 2020 के बीच का फासला 100 सालों का है, इसलिए वे ये मानती हैं कि उनके डेब्यू को 100 साल हो चुके हैं। इसलिए वे अदा शर्मा के 100 साल लिखती हैं।

Related posts

एक्ट्रेस की आपबीती:समझ नहीं आती फिर भी तापसी पन्नू की सभी फिल्में देखते हैं बॉयफ्रेंड माथियास बो, एक्ट्रेस बोलीं- ‘वो बॉलीवुड के इमोशन्स से कनेक्ट नहीं होते’

News Blast

VIDEO, फिल्मी दुनिया की जान भरत व्यास की कहानी:ऐ मालिक तेरे बंदे हम… जैसा अमर गीत लिखने वाले गीतकार बीकानेर के रेस्टोरेंट में काम करते थे; किताब के लिए लिखते थे, फैन ने मुंबई पहुंचाया

News Blast

फेयर शब्द हटाए जाने पर बोले अभय देओल- ये खूबसूरत शुरूआत है, नंदिता दास ने कहा- बड़ा चेंज आएगा

News Blast

टिप्पणी दें