May 18, 2024 : 10:20 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप ने लोगों को किया परेशान, सप्ताह के अंत तक भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं

  • सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया
  • शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम आने की संभावना नहीं

दैनिक भास्कर

Jun 16, 2020, 04:00 AM IST

नई दिल्ली. तेज धूप लोगों के पसीने निकाल रही है। इस सप्ताह वीकेंड तक गर्मी से राहत मिलने की संभावनाa नहीं दिख रही। वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहते हुए 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहते हुए 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को दिल्ली में सबसे ज्यादा पालम और पूसा सेंटर पर रहा। पालम में तापमान 43.2, जबकि पूसरा में 43.4 रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान पूसा में सबसे ज्यादा 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पूसा के बाद नजफगढ़ में न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री रहा। आंशिक रूप से बादल छाए रहे। रात के वक्त तेज आंधी चल सकती है।

मौसम विभाग ने जताई शनिवार और रविवार को बारिश होने की भी संभावना

इस सप्ताह वीकेंड से पहले गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की संभावना नहीं है। वहीं मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 39 और रविवार को 37 डिग्री रहने की संभावना जताई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 30 और रविवार को 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पूरे सप्ताह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शनिवार-रविवार को ही बारिश होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।

Related posts

अब धार्मिक स्थलों की बारी, लोग धार्मिक स्थलों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें

News Blast

हरिओम गैंग के गुर्गों पर घूम रही तिहरे हत्याकांड के शक की सुई, सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आए बदमाश

News Blast

कोरोना मरीजों की देखभाल करने वाला रोबोट तैयार: ग्रेस नाम का रोबोट हॉस्पिटल की नर्स की तरह काम करेगा, इसमें फिट थर्मल कैमरा मरीज का टेम्परेचर बताएगा

Admin

टिप्पणी दें