May 19, 2024 : 3:55 AM
Breaking News
मनोरंजन

करीना की राह पर करण जौहर के बेटे यश, सवाल पूछे जाने पर दे रहे हैं ‘जब वी मेट’ की गीत की तरह जवाब

दैनिक भास्कर

May 27, 2020, 05:36 PM IST

मुंबई. करण जौहर लॉकडाउन विद जौहर्स सीरीज का एक नया वीडियो लेकर आए हैं जिसमें वो अपने बच्चों यश और रूही से सवाल जवाब कर रहे हैं। इसी बीच जब करण ने बेटे यश से पूछा कि आपको पंसदीदा इंसान कौन है तो उन्होंने कहा कि वो खुदको पसंद करते हैं।
हाल ही में करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो कहते हैं कि यश मैं आज तुम्हारे साथ रेपिड फायर खेल रहा हूं, बताओ इस घर में तुम्हारा सबसे पसंदीदा इंसान कौन है। इसका मजेदार जवाब देते हुए यश ने कहा, ‘यश और रूही’। इसपर करण उनसे कहते हैं कि ‘तुम खुदके फेवरेट इंसान हो। तुम इस समय जब वी मेट की गीत की तरह बात कर रहे हो’।

आगे करण बेटी रूही से भी पूछते हैं कि उनके लिए सबसे हैंडसम इंसान कौन है जिसके जवाब में वो भाई यश का नाम लेती हैं। वहीं यश भी रूही को सबसे ज्यादा ब्यूटीफुल लड़की बताते हैं। दोनों का जवाब सुनकर करण कहते हैं, दोनों का आपस में बहुत प्यार है। 
तैमूर और अबराम के साथ खेलना चाहते हैं बच्चे

रेपिड फायर के अगले सवाल में करण दोनों से पूछते हैं कि आप अबराम या तैमूर में से किसके साथ खेलना चाहते हैं। इसके जवाब में जहां रूही ने तैमूर का नाम लिया वहीं दूसरी तरफ यश ने अबराम को चुना। इस क्यूट वीडियो के साथ करण ने लिखा, रेपिड फायर मेरे एकलोते मेहमानों के साथ। मेरे सवालों की वास्तविकता के लिए माफी।

Related posts

डिजिटल इंडिया को देश में सबसे अधिक भोपाल रेल मंडल के यात्रियों ने दिया बढ़ावा

News Blast

मुंबई की फिल्म सिटी में 33 फीसदी क्रू मेंबर के साथ शूटिंग शुरू करने की परमिशन, FWICE ने दी जानकारी

News Blast

बिना अनुमति के 9 साल से छुट्टी पर है सरकारी स्कूल का ये प्रिंसिपल, फिर भी हर माह मिलता है वेतन

News Blast

टिप्पणी दें