May 18, 2024 : 11:15 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

सीबीएसई एक महीने में नया पाठ्यक्रम तैयार करेगा, लाॅकडाउन में स्कूलाें के बंद रहने से पाठ्यक्रम काे तर्कसंगत बनाने में जुटा

दैनिक भास्कर

Jun 07, 2020, 08:50 AM IST

नई दिल्ली. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) काेराेना महामारी के कारण लाॅकडाउन में स्कूलाें के बंद रहने से पाठ्यक्रम काे तर्कसंगत बनाने में जुटा है। एक महीने में नया पाठ्यक्रम तैयार हाे जाएगा। यह जानकारी सीबीएसई के अध्यक्ष मनोज आहूजा ने शुक्रवार को दी। आहूजा ने कहा, “हम शिक्षा प्रणाली में अचानक बदलाव नहीं ला सकते।

इससे भ्रम और अनिश्चितता पैदा हाे सकती है। पाठ्यक्रम में सुधार काे सीखने की प्रक्रिया से जाेड़ा जाएगा। आहूजा “स्कूलों का भविष्य: काेविड-19 की चुनाैतियां और आगे की दिशा’ विषय पर अशाेक यूनिवर्सिटी की ओर ये आयाेजित वीडियाे काॅन्फ्रेंस में बाेल रहे थे। 

सीबीएसई अध्यक्ष ने कहा, “हम पाठ्यक्रम को तर्कसंगत बना रहे हैं। हमारी योजना मुख्य तत्वों को बनाए रखने की है। बता दें कि मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पाेखरियाल निशंक ने कहा था कि सीबीएसई पाठ्यक्रम काे छाेटा करेगा। काेराेना महामारी के कारण स्कूल-काॅलेज 16 मार्च से बंद हैं।

Related posts

UPTET पेपर लीक मामला: CM योगी की सख्ती के बाद पुलिस ने 29 लोगों को किया गिरफ्तार

News Blast

दिल्ली पुलिस के एएसआई ने गोली मारकर की खुदकुशी

News Blast

सहरसा में मोदी बोले- जंगलराज वालों को भारत माता की जय बोलने से बुखार आ जाता है

News Blast

टिप्पणी दें