May 14, 2024 : 11:54 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

अमेरिका के ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्विन पर रोक लगाई, कहा- दवा प्रभावी हो, यह संभव नहीं; दुनिया में अब तक 80.54 लाख संक्रमित

  • दुनिया में अब तक 4 लाख 36 हजार 799 लोगों की मौत, जबकि 41.55 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में 21.70 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1 लाख 17 हजार 951 लोगों की मौत हुई

दैनिक भास्कर

Jun 15, 2020, 10:45 PM IST

बीजिंग. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 36 हजार 799 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 80 लाख 54 हजार 599 हो गया है। अब तक 41 लाख 55 हजार 506 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने कोरोना मरीजों के आपात इलाज के लिए मलेरिया की दवा हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्विन का इस्तेमाल किए जाने पर रोक लगा दी है। एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि मलेरिया में इस्तेमाल होने वाली हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्विन और क्लोरोक्विन असर करें, यह संभव नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कुछ स्टडीज के आधार पर इन दोनों दवाओं का कोरोना के इलाज में इस्तेमाल करने की पुरजोर वकालत की थी। हालांकि, इन स्टडीज का दायरा बेहद कम था और यह बेहतर तरह से नियंत्रित भी नहीं की गई थीं। 

 10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 21,70,158 1,17,951      8,70,640
ब्राजील 8,73,963  43,485 4,53,568    
रूस  5,37,210 7,091  2,84,539
भारत 3,38,851 9,697 1,73,707    
ब्रिटेन 2,96,857 41,736 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,91,008 27,136 उपलब्ध नहीं
इटली 2,37,290 34,371 1,77,010    
पेरू 2,29,736 6,688     115,579 
जर्मनी 187,843 8,875 1,72,600
ईरान 1,89,876 8,950 1,50,590

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अपडेट्स

  • अमेरिका में न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने सोमवार को बताया कि राज्य में हॉस्पिटलों में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या में भारी कमी आई है। उन्होंने बताया कि जब से संक्रमण शुरू हुआ तब से अब तक की यह सबसे बड़ी कमी है। 
  • न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने सोमवार को प्रतिबंधों में ढील देते हुए 25 लोगों को इकट्‌ठा होने की अनुमति दे दी है।

स्पेन: एक हफ्ते में संक्रमण से एक भी मौत नहीं
कोरोनावायरस को लेकर स्पेन से अच्छी खबर आई है। यहां पिछले एक हफ्ते में संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई है। भारत और स्पेन में कोरोनावायरस की शुरुआत लगभग एक साथ ही हुई थी। स्पेन में 31 जनवरी तो भारत में  30 जनवरी को पहला मामला आया था। स्पेन में संक्रमण से अब तक 27 हजार 136 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा है कि 21 जून से यूरोपियन यूनियन के दूसरे देशों के लिए स्पेन की सीमाएं खोल दी जाएंगी। 

स्पेन के पॉम डि मलोर्का एयरपोर्ट में जर्मन पर्यटक मास्क पहने नजर आए। यहां कोरोना का प्रकोप लगभग थम चुका है। स्पेन 21 जून से यूरोपियन यूनियन के साथ अपने बॉर्डर भी खोलने जा रहा है।

चीन : बीजिंग जाने से बचें
हार्बिन और डालियान समेत चीन के 10 शहरों ने अपने नागरिकों से कहा है कि वो अगले आदेश तक बीजिंग की यात्रा न करें। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हुआजियांग के बड़े कार मार्केट को भी बंद करने पर विचार किया जा रहा है। यह बीजिंग के करीब है और यहां हर दिन हजारों लोग जाते हैं। इसे हाई रिस्क लेवल पर रखा गया है। बीजिंग में भी लो रिस्क लेवल को बढ़ाकर मीडियम रिस्क लेवल दिया गया है।  

बीजिंग : अब टेस्टिंग पर फोकस
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, राजधानी बीजिंग को लेकर सरकार बहुत सतर्क है। यहां 46 हजार लोगों के टेस्ट किए जाएंगे। माना जा रहा है कि ये वह लोग हैं जो बीते दिनों उन होलसेल मार्केट गए, जहां से संक्रमण फैलने का शक है। इसके लिए 24 टेस्टिंग स्टेशन्स बनाए गए हैं। रविवार शाम तक कुल 10 हजार 881 लोगों के सैंपल लिए जा चुके थे। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को बीजिंग में 36 मामलों की पुष्टि हुई। तीन दिन में 79 संक्रमित सामने आ चुके हैं।

बीजिंग के योआन कोविड-19 हॉस्पिटल के गेट पर मौजूद लोग। यहां कुल 24 टेस्टिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें 46 हजार से ज्यादा लोगों का टेस्ट किया जाना है। 

ब्राजील : संक्रमण पर काबू नहीं
24 घंटे में ब्राजील में 612 लोगों की मौत हो गई। देश में मरने वालों का आंकड़ा 43 हजार 485 हो गया। ब्राजील की हेल्थ मिनिस्ट्री ने रविवार रात जारी आंकड़ों में बताया कि कुल 17 हजार 110 नए मामले सामने आए। अब संक्रमितों की संख्या 8 लाख 73 हजार 963 हो गई है। हेल्थ मिनिस्ट्री नई गाईडलाइंस जारी कर सकती है। इसमें शहरों में भीड़ कम करने के उपाय शामिल हो सकते हैं। 

ब्राजील में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके साथ ही सियासत भी जारी है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के प्रति सख्त रवैया अपनाया तो लोगों ने उसके इस कदम को चीन जैसी तानाशाही करार दिया। रविवार को ब्रासीलिया शहर में राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थन में प्रदर्शन करते लोग। 

पाकिस्तान: पांच हजार से ज्यादा नए मामले आए
पाकिस्तान में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 5248 नए मामले सामने आए और 97 लोगों की जान गई। पाकिस्तान के मंत्री असद उमर ने कहा है कि यहां जून के अंत तक तीन लाख और जुलाई के अंत तक 12 लाख लोग संक्रमित हो सकते हैं। पाकिस्तान में कुल संक्रमितों की संख्या अभी एक लाख 44 हजार 676 हो गई है, जबकि कुल 2729 लोगों की जान जा चुकी है। 

पाकिस्तान के कराची शहर के एक बाजार में मौजूद महिलाएं। देश में सोमवार को 5 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। (फाइल)

इजरायल : नए मामले सामने आए
इजरायल में रविवार को 83 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 19 हजार 55 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है। बयान के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती 133 मरीजों में से 33 की हालत गंभीर है। इसी दौरान 18 मरीज स्वस्थ हुए। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 15 हजार 375 हो गई। यहां 3 हजार 380 एक्टिव केस हैं। 

इजराइल के तेल अवीव शहर के एक अस्पताल में मौजूद नर्स फेस शील्ड पहनती हुई। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, यहां कुल 133 एक्टिव केस हैं। 33 की हालत गंभीर है। (फाइल)

चिली : एक हजार से ज्यादा वेंटिलेटर पर
चिली में अब तक 1 लाख 74 हजार 293 मामले सामने आ चुके हैं। 3 हजार 323 मरीजों की मौत हुई। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, एक दिन में करीब 6 हजार 938 नए मामले सामने आए। इसी दौरान 222 और मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल 1 हजार 465 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। 399 लोगों की हालत गंभीर है।  

Related posts

दीपिका पादुकोण की वॉट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट्स सामने आए, इससे गंभीर धाराओं में केस दर्ज हो सकता है, गिरफ्तारी भी मुमकिन

News Blast

जबलपुर के कोतवाली थाने में 13 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा, टीआइ पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली आरक्षक मुकरी

News Blast

महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: देवेन्द्र फडणवीस बोले- महाराष्ट्र में फिर सरकार बनाएंगे, इस बार तड़के नहीं बल्कि सही समय पर शपथ होगी

Admin

टिप्पणी दें