May 11, 2024 : 10:14 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: देवेन्द्र फडणवीस बोले- महाराष्ट्र में फिर सरकार बनाएंगे, इस बार तड़के नहीं बल्कि सही समय पर शपथ होगी

[ad_1]

Hindi NewsNationalDevendra Fadnavis Said Next BJP Government’s Swearing in Ceremony In Maharashtra Will Be Held At An Appropriate Hour, Not At Dawn

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

औरंगाबाद6 मिनट पहले

कॉपी लिंक

फडणवीस का दावा है कि महाराष्ट्र विकास अगाड़ी सरकार चल नहीं पाएगी। जनता इस सरकार से नाराज है।- फाइल फोटो।

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल अचानक तेज हो गई है। एक ही दिन में भाजपा के दो नेताओं के बयानों ने अटकलें बढ़ा दी हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष देवेन्द्र फडणवीस ने कहा है कि भाजपा की अगली सरकार की ताजपोशी पिछले साल की तरह दिन निकलने से पहले नहीं बल्कि सही समय पर होगी।

महाराष्ट्र में पिछले साल 80 घंटे चल पाई थी भाजपा सरकारफडणवीस ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया, जो मंगलवार को सामने आया। उन्होंने कहा कि मौजूदा महाराष्ट्र विकास अगाड़ी सरकार से जनता नाराज है। उनकी सरकार गिरने के बाद हम सरकार बनाएंगे। फडणवीस का बयान महाराष्ट्र में पिछले साल महाराष्ट्र में भाजपा सरकार बनाने के ठीक एक साल बाद आया है। 23 नवंबर 2019 को फडणवीस ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार के समर्थन से सरकार बनाई थी, हालांकि उनकी सरकार 80 घंटे ही चल पाई थी।

केंद्रीय मंत्री पाटिल ने कहा- 3 महीने में सरकार बनाएंगेफडणवीस ने पिछले साल अचानक सुबह-सुबह सरकार बनाने का ऐलान कर चौंका दिया था। इसलिए, इस बार कह रहे हैं कि सही समय पर शपथ लेंगे। फडणवीस का बयान से पहले सोमवार को केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने कहा था कि भाजपा अगले 2 से 3 महीनों में महाराष्ट्र में सरकार बनाएगी। इसके लिए पार्टी ने तैयारी भी की है। वे औरंगाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अगले महीने होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए परभणी में चुनाव प्रचार के लिए गए थे।

[ad_2]

Related posts

राजधानी एक्सप्रेस के बाद पटरी पर जल्द शताब्दी, गरीब रथ और दुरंतो को उतारने की तैयारी में दिल्ली रेल मंडल

News Blast

घर में स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान रहें, इंटरनेट से जुड़ी हर चीज से प्राइवेसी को खतरा; 6 तरीकों से रखें खुद को सुरक्षित

News Blast

नेपाली पेपर की रिपोर्ट में दावा- 60 साल से एक गांव पर चीन का राज, सरकार ने इसका कभी विरोध नहीं किया

News Blast

टिप्पणी दें