May 20, 2024 : 5:18 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

कूड़ा डालते समय नाबालिग पैर फिसलने के कारण 10 फिट गहरे नाले में गिरा, मौत

दैनिक भास्कर

Jun 08, 2020, 04:03 AM IST

नई दिल्ली. करावल नगर स्थित शिव विहार में शनिवार शाम कूड़ा डालने के दौरान 12 साल का किशोर 10 फिट गहरे नाले में गिर गया। साथ में मौजूद छोटे भाई पीयूष ने शोर मचाया तो लोग मदद को भागे। लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी आयुष (12) को नाले से नहीं निकाला जा सका। मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने 10 फुट से अधिक गहरे नाले से किसी तरह आयुष को निकाला।

बाद में पीसीआर उसे जीटीबी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। नाला सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग का बताया जा रहा है। स्थानीय निवासी भूपेश राणा का आरोप है कि कई साल पहले नाले की सफाई के लिए नाले की दीवार तोड़ी गई थी। लेकिन उसके बाद दोबारा दीवार को ठीक नहीं करवाया गया। कई बार प्रशासन से इस संबंध में गुहार भी लगाई गई।  पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।

मूलरूप से गांव शंकरपुर, फिरोजाबाद, यूपी का रहने वाला आयुष परिवार के साथ शिव विहार करावल नगर, फेस-5 में रहता था। इसके परिवार में पिता मनोज, मां रोजी, एक छोटा भाई पीयूष व एक बहन हैं। मनोज सिलाई मशीन का काम करता है। आयुष पास के सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था।

शनिवार शाम करीब 5.30 बजे रोजी ने आयुष को कड़ा देकर उसे फेंककर आने के लिए कहा। आयुष, पीयूष के साथ घर के नजदीक की नाले में कूड़ा डालने लगा। उसी दौरान उसका पैर फिसला और वह नाले में गिर गया। पीयूष ने शोर मचाया तो लोग मदद को आ गए। लोगों ने रस्सी डालकर उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

Related posts

कमलनाथ से छीना स्टार प्रचारक का दर्जा, आचार संहिता की अनदेखी का आरोप

News Blast

विकास दुबे का घर उसी जेसीबी से गिराया, जिससे रास्ता रोका गया था; 2 दिन से फरार चल रहे गैंगस्टर की तलाश में 100 टीमें लगीं

News Blast

95 दिन बाद गुड़गांव और फरीदाबाद के मॉल फिर खुले, सुबह 9 से रात 8 बजे तक खोले जाएंगे

News Blast

टिप्पणी दें