May 19, 2024 : 4:22 AM
Breaking News
मनोरंजन

यादों में खोए धर्मेंद्र ने शेयर किया मेरा नाम जोकर का आइकॉनिक सीन, कहा-‘राज कपूर के साथ काम करना सपने जैसे था’

दैनिक भास्कर

May 30, 2020, 07:31 PM IST

मुंबई.

वेटरन एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर राज कपूर से जुड़ी एक याद शेयर की है। 

84 साल के धर्मेंद्र ने 1970 में आई राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर के एक सीन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा , राज साहब के साथ काम करना एक सपने जैसा था। सीन में राज कपूर अपनी मां की मौत का गम मना रहे होते हैं तभी सर्कस के मालिक धर्मेंद्र उन्हें जोकर का काम याद दिलाते हुए ऑडियंस का मनोरंजन करने की बात कहते हैं।

धर्मेंद्र कहते हैं, आज दुनिया को बता दो जोकर का दिल कितना बड़ा है। यह सीन फिल्म के महत्वपूर्ण सीन में से एक था जब राजू (राज कपूर के किरदार का नाम) की मां उसे ट्रेपीज परफॉर्म करते देख हार्ट अटैक से मर जाती है। 

इस फिल्म में धर्मेंद्र ने पहली बार राज कपूर के साथ काम किया था। यह राज कपूर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म ने तीन नेशनल अवॉर्ड्स जीते थे जिनमें से एक ऋषि कपूर के लिए भी था जिन्होंने इस फिल्म से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था।    

Related posts

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- मानसून में जिस तरह ऑफिस तोड़ा गया, उसे नजरअंदाज नहीं कर सकते, कल से याचिकाकर्ता की दलीलें सुनेंगे

News Blast

‘आई एम ए डिस्को डांसर’ के बाद मिथुन से बना चोली दामन का रिश्ता, जन्मदिन पर बप्पी दा ने दी स्पेशल बधाई

News Blast

देश से दूर सोनम:लंदन में पति आनंद आहूजा के साथ सेटल होने पर खुश हैं सोनम कपूर, बोलीं- ‘मुझे यहां की आजादी पसंद है’

News Blast

टिप्पणी दें