May 22, 2024 : 1:07 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, हफ्तेभर आसमान में छाए रहेंगे बादल, नहीं सताएगी गर्मी

  • राजधानी में बारिश से कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट
  • अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

दैनिक भास्कर

Jun 08, 2020, 09:39 AM IST

नई दिल्ली. रविवार की सुबह दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया। इसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आने वाले सप्ताह आसमान में बादल छाए रहने की संभावना विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहकर 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 5 डिग्री कम रहकर 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 24 घंटे में बारिश 1.2 मिलीमीटर थी। बारिश की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह के लिए भविष्यवाणी की है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे। हवा की रफ्तार 15 से 24 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 11 जून को 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 जून यानी सोमवार को 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा की दिशा वेस्ट, वेस्ट-साउथ वेस्ट और वेस्ट-नॉर्थ वेस्ट रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हवा की स्पीड पूरे दिन 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

हवा की रफ्तार धीमी रहने की वजह से खराब हुई एयर क्वालिटी

रविवार को हवा की रफ्तार धीमी रहने का असर एयर क्वालिटी पर पड़ा। बारिश होने के बावजूद एयर क्वालिटी शनिवार के मुकाबले खराब रही। हवा की अधिकतम रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटा थी। शनिवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) जहां 102 था, रविवार को यह बढ़कर 107 पहुंच गया। यानी मॉडरेट की श्रेणी में। दिल्ली के अलावा फरीदाबाद में एक्यूआई 125, गाजियाबाद-ग्रेटर नोएडा में 112 और गुड़गांव में 134 रहा।

नोएडा में एयर क्वालिटी संतोषजनक की श्रेणी में रही और एक्यूआई 88 दर्ज किया गया। आने वाले सप्ताह में हवा की स्पीड में बढ़ोतरी होने के कारण एयर क्वालिटी में सुधार हो सकता है। सोमवार, मंगलवार को हवा की अधिकतम स्पीड 22 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। बुधवार से स्पीड और बढ़ेगी, जोकि 22 से 24 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। ऐसे में  एक्यूआई में भी सुधार होने की पूरी संभावना है।

Related posts

उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, बिजली की लो वोल्टेज निकाल रही पसीना

News Blast

मार्च 2023 तक यमुना के प्रदूषण को 90 % खत्म करेगी दिल्ली सरकार

News Blast

ब्राह्मण जागेगा तभी राष्ट्र जागेगा । उत्तर भारतीय ब्राह्मण समाज, मुम्बई

News Blast

टिप्पणी दें