May 5, 2024 : 3:32 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

एक्टिव रहने, मनपसंद काम से दिन की शुरुआत करने और कुछ बदलाव का है समय

  • मेष राशि वालों के लिए दिन नकारात्मक विचारों के कारण परेशानी होने का दिन
  • वृष राशि वालों के लिए दिन ऊर्जा में कुछ कमी महसूस होने का है
  • मिथुन राशि वालों के लिए कुछ कामों में कन्फ्यूजन का रह सकता है समय

दैनिक भास्कर

Jun 14, 2020, 06:15 PM IST

सोमवार, 15 जून 2020 को टैरो कार्ड्स के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन काफी बेहतर परिस्थितियों वाला रह सकता है। वहीं, 4 राशियों के लिए सामान्य परिणाम मिलने के संकेत हैं। मेष राशि वालों के लिए दिन नकारात्मक विचारों के कारण परेशानी होने का दिन, वृष राशि वालों के लिए दिन ऊर्जा में कुछ कमी महसूस होने का है, मिथुन राशि वालों के लिए कुछ कामों में कन्फ्यूजन का रह सकता है समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से। 

  • मेष – Temperance

आज मन में असंतोष और नकारात्मक विचारों के कारण परेशानी हो सकती है। इसका सबसे अच्छा उपाय है क्रियाशीलता। जिस चीज़ में मन लगता हो, उससे अपना दिन शुरू करें। रचनात्मक विचारों को वास्तविकता में ढालने का प्रयास करें, इससे कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी और निजी जीवन में भी संतुष्टि रहेगी। यात्रा का अवसर मिल सकता है। आज किसी भी काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है।

  • वृष – Page of Swords

आज का दिन आपके लिए खुद को गैर-जरूरी चीजों से अलग करने का है। आप में ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। लम्बे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा जिस कारण मन में उदासी सी महसूस हो सकती है। परिवर्तन ही जीवन का नियम है, अच्छा या बुरा कुछ भी स्थायी नहीं है। लोगों और वस्तुओं से अपने आप को वियुक्त करें। 

  • मिथुन – The Moon

आज का दिन मन में दुविधाएं बनी रह सकती हैं। किसी निर्णय को लेकर परेशान न हों, उसके बारे में पूरी जानकारी मिलने तक का इंतज़ार करें। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। आज अपने मूड स्विंग पर नियंत्रण रखें। आज भावनाओं की अधिकता रहेगी जिस कारण आज लिया हुआ निर्णय गलत भी हो सकता है। अपने गुस्से को शांत रखने का प्रयास करें। अपने आत्मविश्वास में आज कमी न होने दें।

  • कर्क – Two of Cups

आज पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी की बात अपने दिल पर न लें न ही उसके कारण अपने अहं को बढ़ने दें नहीं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इससे न केवल आपके रिश्तों पर असर पड़ेगा बल्कि आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। अपनी गलतियों को स्वीकार करें, उन्हें नकारने की बजाय उनसे सीख लें तो भविष्य में कई और गलतियों से बाख सकते हैं। 

  • सिंह – Six of Wands

आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ रहा है। आज दिल और दिमाग में एक नई ऊर्जा बनी रहेगी, इसे उचित दिशा में लगाएं तो सफलता मिलेगी। आज अपना काम समय से करें, आज किसी प्रकार से भी टाल मटोल न करें नहीं तो यह आपको भारी पड़ सकता है। आए हुए अवसर हाथ से निकल सकते हैं। व्यसाय में अच्छा दिन रहेगा। जिस टेंडर के लिए आप परेशान थे, वह आपको मिल सकता है। 

  • कन्या – Seven of Swords

आज आपके लिए कुछ अजीब सी स्थिति वाला दिन रह सकता है। परिचितों और दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, लेकिन मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। थोड़ा समय मेडिटेशन में बिताएं, इससे आपके मन को शान्ति मिलेगी और अध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा कदम है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। कम्पटीशन परीक्षा के लिए थोड़ी और मेहनत की ज़रुरत है।

  • तुला – The High Priestess

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में आपको काफी अच्छा परिणाम भी मिल सकता है। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इन्हें अपनाने से झिझक न करें। अपनी योग्यता पर शंका न करें। आपमें वो सभी गुण हैं तो आपको सफल होने के लिए चाहिए। अपने आप पर भरोसा रखें। घर में कपूर जलाएं, इससे घर और मन दोनों से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।

  • वृश्चिक – Knight of Pentacles

आज का दिन आपके करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं जिनसे आपके जीवन में उन्नति होगी और अध्यात्मिक रूप से आपकी वृद्धि होगी। किसी की बात से यदि आप अब भी नाराज़ हैं तो उस व्यक्ति को माफ़ करने का प्रयास करें। किसी भी कार्य या रिश्ते में अत्यधिक प्रयास करने की बजाय उसे समय के साथ सँभालने का मौका दें।

  • धनु – Four of Cups

आज का दिन कार्यक्षेत्र से संबंधित स्थान परिवर्तन आपके लिए लाभकारी रहेगा। छोटी मोती परेशानियां आज लगी रहेंगी, इस कारण चिंतित न हों। इनसे आपको नुकसान नहीं होगा। निजी और व्यवसायी जीवन में आज ताल मेल बिठाने में कुछ कठिनाई हो सकती है। किसी के साथ छोटी सी बात पर झगडा हो सकता है आज, अपने गुस्से पर काबू रखें। बात को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें।

  • मकर – The Hermit

आज का दिन आपके लिए कुछ राहत भरी सूचना लेकर आ रहा है। पुरानी परेशानियों का हल मिलेगा। संसाधन और सहायता आसानी से मिलेगी। सभी के लिए मन में विनम्रता की भावना रखें। बदलते समय में असमंजस के कारण मन में परेशानी रह सकती है किन्तु यह केवल एक फेज है, जो जल्द ही समाप्त हो जाएगा। संयम से काम लें और अपना फोकस अपने काम और अपनी जिम्मेदारियों पर बनाएं रखें।

  • कुंभ – Four of Coins

आज का दिन आपके लिए पारिवारिक मेलजोल का है। साझेदारी व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। कोई निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें। उन्नति और तरक्की के योग हैं। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में फोकस की कमी रहेगी, किन्तु आपकी ऊर्जा का स्तर काफी सकारात्मक और ऊंचा रहेगा। आज अपनी सारी ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में करें। इसके लिए चाहें तो किसी से सलाह भी लें।

  • मीन – The Sun

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा, पुराने रुके हुए काम बनेंगे या पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।आज बच्चों के साथ कुछ समय ज़रूर बिताएं, उन्हें पढ़ाएं या उनके साथ अपना ज्ञान और अनुभव बाटें। आपकी सलाह से उनको काफी लाभ हो सकता है। आज थोड़ा मेडिटेशन या पूजा पाठ में थोड़ा समय अवश्य बिताएं। इससे मानसिक शांति मिलेगी। सीखने-सिखाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

Related posts

रीढ़ की हड्‌डी में दिक्कत होने पर ट्रायल रुका लेकिन हमारे पास दो और वैक्सीन का विकल्प है, इनमें सफलता मिल सकती है : एक्सपर्ट

News Blast

योग और कार्डियो व्यायाम करेंगे शारीरिक समस्याओं को दूर

News Blast

दक्षिण दिशा के स्वामी यमराज हैं इसलिए इस दिशा में नहीं होना चाहिए पानी रखने की जगह

News Blast

टिप्पणी दें