May 2, 2024 : 2:15 PM
Breaking News
मनोरंजन

2018 के बाद से सुशांत ने साइन नहीं की थी कोई फिल्म, आखिरी मूवी ‘दिल बेचारा’ लॉकडाउन के चलते अटकी

दैनिक भास्कर

Jun 14, 2020, 06:40 PM IST

टीवी से बॉलीवुड अभिनेता बने सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया है। 34 साल के सुशांत बांद्रा (मुंबई) स्थित अपने घर में पंखे से लटके पाए गए। सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ है, जो लॉकडाउन के चलते सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाई। इसके अलावा उनके पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं थी। 

2018 में अनाउंस हुई थी फिल्म

कास्टिंग डायरेक्टर से फिल्म डायरेक्टर बने मुकेश छाबड़ा ने इस फिल्म का ऐलान मार्च 2018 में किया था। इससे उन्होंने निर्देशन में कदम रखा है।  2012 में आए जॉन ग्रीन के नॉवेल ‘द फॉल्ट इन आवर स्टार्स’ पर बेस्ड इस फिल्म में सुशांत के अपोजिट संजना सांघी को कास्ट किया गया था और जुलाई 2018 में इसकी शूटिंग शुरू हो गई थी। 

एक बार नाम बदला तो दो बार रिलीज डेट टली

पहले यह फिल्म ‘कीजी और मैनी’ नाम से बनाई जा रही थी। लेकिन फरवरी 2019  में इसका नाम बदलकर ‘दिल बेचारा’ कर दिया गया था। इतना ही नहीं दो बार फिल्म की रिलीज डेट भी टालनी पड़ी। 

पहले यह फिल्म 29 नवंबर 2019 को सिनेमाघरों में आने वाली थी। लेकिन किसी कारण इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाते हुए 8 मई 2020 कर दी गई। हालांकि, इस बार कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते लॉकडाउन घोषित हुआ और सिनेमाहॉल बंद हो गए। फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। 

सुशांत के फिल्मी सफर पर एक नजर:- 

नं. फिल्म रिलीज डेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
1 काई पो छे 22 फरवरी 2013 49.67 करोड़ रुपए
2 शुद्ध देसी रोमांस 6 सितंबर 2013 46 करोड़ रुपए
3 पीके 19 दिसंबर 2014 340.8 करोड़ रुपए
4 डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी 3 अप्रैल 2015 27.05 करोड़ रुपए
5 एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी 30 सितंबर 2016 133 करोड़ रुपए
6 राबता 9 जून 2017 25.67 करोड़ रुपए
7 केदारनाथ 7 दिसंबर 2018 66.52 करोड़ रुपए
8 सोनचिड़िया 1 मार्च 2019 6.60 करोड़ रुपए
9 छिछोरे 6 सितंबर 2019 153 करोड़ रुपए
10 ड्राइव 1 नवंबर 2019 (नेटफ्लिक्स पर)
11 दिल बेचारा पोस्टपोन

Related posts

Shershaah Trailer Out:सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म शेरशाह का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिल्म में दिखेगी कारगिल हीरो विक्रम बत्रा की एक्शन से भरपूर कहानी

News Blast

संगीतकार वाजिद के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, अमिताभ बच्चन ने लिखा- एक चमकती-मुस्कुराती प्रतिभा चली गई

News Blast

भारत की बेटी ने यूक्रेन में बनाया ‘मिनी इंडिया’, 500 स्टूडेंट्स तक ऐसे पहुंचा रहीं खाना

News Blast

टिप्पणी दें