May 19, 2024 : 2:05 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से सिक्किम तक देश के 28 राज्यों से कोरोना के इस दौर का हाल

  • हम अगले 50 दिनों तक देश के कोने-कोने से कोरोना के इस दौर का आंखों देखा हाल बताएंगे
  • भास्कर की 5 टीम देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करके ग्राउंड रिपोर्टिंग करेंगी

दैनिक भास्कर

Jun 14, 2020, 09:53 AM IST

नई दिल्ली. कोरोनावायरस की वजह से देश अनिश्चितताओं के दौर से गुजर रहा है। इस अप्रत्याशित संकट में दैनिक भास्कर एक बड़ी पहल कर रहा है। पत्रकारिता के अपने धर्म को निभाते हुए हम अगले 50 दिनों तक देश के कोने-कोने से कोरोना के इस दौर का आंखों देखा हाल बताएंगे। भास्कर के पत्रकारों की 5 टीम देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग करेंगी।

जोखिम के इस माहौल में भी भास्कर के रिपोर्टर कोरोना हॉटस्पॉट, देश के औद्योगिक-धार्मिक शहरों, गांवों और दुर्गम इलाकों तक पहुंचेंगे। पलायन, दर्द, संघर्ष, परिवर्तन और सफलता की खबरों से आपको रूबरू कराएंगे। भास्कर के पत्रकार देशभर से उन किरदारों को भी तलाश कर आपके सामने लाएंगे जो विपरीत परिस्थितियों में भी जिद, जुनून और जज्बे की मशाल थामे चल रहे हैं। फेक न्यूज के इस दौर में भास्कर आपको तथ्यात्मक, सटीक और विश्वसनीय खबरें देने के लिए संकल्पित है।

जानिए, वो सबकुछ जो कोरोना के इस दौर में जानना जरूरी है 

  • भास्कर के रिपोर्टर देश के 28 राज्यों में जाएंगे। करीब 200 शहरों और हजारों गांवों से गुजरकर रिपोर्टर वहां के हालात बताएंगेे।      
  • भास्कर के फोटो जर्नलिस्ट कोरोना के दौर में देश के हालात तस्वीरों और वीडियो के जरिए आपके सामने लेकर आ रहे हैं।  
  • कोरोनाकाल  के विविध मुद्दों की गहरी और तथ्यात्मक जानकारी उस राज्य और क्षेत्र के विशेषज्ञों के जरिए भास्कर आपको देगा।

टीम-1 दिल्ली से उत्तर भारत की ओर
नई दिल्ली, पश्चिमी यूपी, जम्मू कश्मीर, लेह-लद्दाख, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड। 
टीम-2 मध्य प्रदेश से पश्चिमी भारत  
मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात
टीम-3 उत्तर प्रदेश होते हुए पूर्वोत्तर
उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल मेघालय,त्रिपुरा, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल, असम और सिक्किम।
टीम-4 मध्यभारत का हाल 
ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश।
टीम-5 महाराष्ट्र से दक्षिण भारत की ओर
महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु,केरल,पुड्डुचेरी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना।

पढ़ें : पहली कहानी- कोरोना के चलते यतीम होते बच्चे / 21 बच्चे लॉकडाउन में पहुंचे शेल्टर होम, जिसमें 4 नवजात भी, इनके माता-पिता इन्हें सड़क पर छोड़ गए

पढ़ें : दूसरी कहानी- प्रवासी मजदूरों के साथ पैदल निकली थी सीमा / सड़क पर बच्चे को जन्म दिया और वहीं छोड़कर आगे बढ़ गई, क्योंकि बच्चे को साथ लेकर जल्दी-जल्दी कैसे चल पाती?

Related posts

एमपी की मंजू ने अपने खून से बना डाली ‘The Kashmir Files’, विवेक अग्निहोत्री बोले OMG!

News Blast

खंडवा के खालवा में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से छह महिलाएं हुई घायल, एक बच्ची हो गई बेहोश

News Blast

रोडरेज में युवकों ने मचाया उत्पात, पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा

News Blast

टिप्पणी दें