May 20, 2024 : 3:37 AM
Breaking News
मनोरंजन

सुमित व्यास-एकता कौल के घर आई खुश खबरी: गुरुवार को हुआ बेटे का जन्म, नाम रखा वेद

दैनिक भास्कर

Jun 04, 2020, 05:43 PM IST

कोरोनावायरस महामारी के बीच लोगों को कुछ पल खुशियों के भी मिल रहे हैं। रुसलान मुमताज-स्मृति खन्ना के बाद वीरे दी वेडिंग फेम एक्टर सुमित व्यास पापा बन गए हैं। सुमित की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस एकता ने गुरुवार सुबह बेटे को जन्म दिया। यह खबर खुद सुमित ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। दोनों ने अपने बेटे का नाम वेद रखा है। 

सुमित और एकता की शादी सितंबर 2018 में हुई थी। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दो महीने पहले ही एकता ने अपनी प्रेग्नेंसी की बात ओपन की थी। इसके बाद एकता और सुमित ने अपने इंस्टाग्राम कई फोटो शेयर किए थे। एकता ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए बेहद खुशी हो रही है। 

लगा बधाईयों का तांता 

सुमित और एकता के इस सेलिब्रेशन पर कई एक्टर्स ने बधाईयां दी हैं। ये सेलेब्स बेटे वेद व्यास को भी अपनी गुड विशेस भेज रहे हैं। बधाई देने वालों में मानव कौल, निमरत कौर, 
अमन पुरी, पलक राव, गजराज राव, आशीष वर्मा, निधि सिंह जैसे कलाकारों ने कमेंट्स किए हैं।

Related posts

खास बातचीत: दिव्यांका त्रिपाठी भी हो चुकी हैं आपत्तिजनक व्यवहार का शिकार, बोलीं-दो बार एक्टर ने गलत कमेंट पास किया था

Admin

बड़ी खबर, अयोध्या से चुनाव लड़ने जा रहे हैं CM योगी आदित्यनाथ!

News Blast

जबलपुर हाईकोर्ट के फ़ैसले से गुलज़ार और आरती करेंगे नई ज़िंदगी की शुरुआत

News Blast

टिप्पणी दें