- जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस के हाथों मौत 25 मई को हुई थी, दोषी अफसर बर्खास्त और गिरफ्तार
- शुरुआती हफ्ते में विरोध प्रदर्शन के अलावा हिंसा, आगजनी और लूटपाट हुई, अब शांतपूर्ण विरोध
दैनिक भास्कर
Jun 05, 2020, 12:48 PM IST
वॉशिंगटन. अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस के हाथों हत्या के 10वें दिन अमेरिका में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। हालांकि, अब ये शांतिपूर्ण हैं। गुरुवार को फ्लॉयड का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान हजारों लोग मौजूद रहे। जॉर्ज की पत्नी रॉक्सी और 6 साल की बेटी गियाना भी अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। पुलिस अब बहुत जरूरी होने पर ही सख्ती दिखा रही है। ज्यादातर जगहों पर उसने सब्र और गुजारिश से काम लिया, ताकि हिंसा न भड़के। यहां विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें….