May 12, 2024 : 11:48 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

ढाका में बूढ़ीगंगा नदी में नाव डूबने से 28 लोगों की मौत; 100 से ज्यादा लोग सवार थे, कई लापता

  • एक अन्य नाव से टकराने की वजह से हुआ हादसा, कई बचाए गए
  • मरने वालों में 18 पुरुष, सात महिलाएं और तीन बच्चे शामिल

दैनिक भास्कर

Jun 29, 2020, 04:28 PM IST

ढाका. बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास बूढ़ीगंगा नदी में नाव डूबने से 28 लोगों की मौत हो गई। नाव में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। 28 शव निकाले जा चुके हैं। कुछ लोगों ने तैरकर जान बचाई तो कुछ को निकाला गया। प्रशासन का कहना है कि कितने लोग बचाए जा चुके हैं और कितने लापता हैं, इसका पता नहीं चला। हादसा एक अन्य नाव से टकराने की वजह से हुआ। 

ढाका में बूढ़ीगंगा नदी पर हादसे के बाद लोग इकट्‌ठा हो गए। हादसा दूसरी नाव से टकराने की वजह से हुआ। 

ढाका से मुंशीगंज जा रही थी नाव
ढाका के पास श्यामबाजार में सोमवार सुबह 9:30 बजे हादसा हुआ। ‘मॉर्निंग बर्ड’ नाम की नाव मुंशीगंज से ढाका जा रही थी। सदरघाट टर्मिनल के पास इसकी ‘मोयुर-2’ नाम की दूसरी नाव से टक्कर हो गई। इससे मॉर्निंग बर्ड नाव डूब गई। कुछ लोगों ने तैरकर जान बचाई तो कुछ को बचाया जा सका। अभी तक 18 पुरुष, 7 महिलाओं और तीन बच्चों के शव निकाले जा चुके हैं। 

हादसे में जान गंवाने वाले का रिश्तेदार फोन पर सूचना देते समय रो पड़ा। अभी कितने लोग लापता हैं, इसका पता नहीं चल पाया।

कई लोग लापता
प्रशासन ने बताया कि निकाले गए शवों की अभी पहचान नहीं की जा सकी है। अभी तक कितने लोग लापता हैं और कितने लोग बचाए जा चुके हैं इसका भी नहीं पता चला है। राहत कार्य अभी भी चल रहा है। नेवी, कोस्ट गॉर्ड की टीम और फायर सर्विस की टीम लगाई गई है।

Related posts

निर्मल मन जन सो मोहि पावा,मोहि कपट छल छिद न भावा। अभिषेक तिवारी

News Blast

अमेरिकी वैक्सीन मॉडर्ना युवाओं के साथ बुजुर्गों के लिए भी असरकारी, स्टडी में इसका कोई साइड इफेक्ट न होने का भी पता चला; दुनिया में 2.53 करोड़ से ज्यादा लोग अब स्वस्थ

News Blast

यूएई में 1 जुलाई से धार्मिक स्थल खोले जाएंगे, डब्ल्यूएचओ ने कहा- महामारी का सबसे बुरा दौर आना बाकी; दुनिया में संक्रमण से 5 लाख से ज्यादा मौतें

News Blast

टिप्पणी दें