May 4, 2024 : 7:58 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

जॉर्ज की हत्या का विरोध कर रहे 75 साल के बुजुर्ग का पुलिस के धक्के से सिर फटा, हालत गंभीर; तेज हुए विरोध प्रदर्शन

  • बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया, दो पुलिस अफसर सस्पेंड
  • न्यूयॉर्क के बफैलो शहर की घटना, मेयर ने कहा- मैं परेशान हूं

दैनिक भास्कर

Jun 05, 2020, 05:20 PM IST

न्यूयॉर्क. जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद हो रहे प्रदर्शनों के बीच एक बार फिर पुलिस की बर्बरता सामने आई है। न्यूयॉर्क के बफैलो शहर में पुलिस ने एक 75 साल के बुजुर्ग को धक्का दे दिया। इस दौरान वह जमीन पर गिरा और सिर पर गंभीर चोट आई। इस मामले में दो पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद फिर से कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन बढ़ गए हैं।

बुजुर्ग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

इस घटना का एक रिपोर्टर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है। इसमें नजर आ रहा है कि प्रदर्शन के दौरान एक सफेद बालों वाला बुजुर्ग पुलिस की लाइन में कुछ कहने के लिए आता है। इस दौरान उस पर चीखते हुए एक पुलिसकर्मी अपने डंडे और दूसरा पुलिसकर्मी हाथ से धक्का देता है। बुजुर्ग सिर के बल जमीन पर गिरता है और सिर फटने की आवाज सुनाई देती है। उसके सिर से खून बहने लगता है। बुजुर्ग श्वेत था, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इसके बाद बुजुर्ग को हॉस्पिटल ले जाया जाता है। पुलिस ने बाद में जानकारी दी कि बुजुर्ग की हालत गंभीर है। उसे इरी काउंटी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। बफैलो पुलिस कमिश्नर बायरन लॉकवुड ने जांच के आदेश दिए हैं और धक्का देने वाले दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। 

मेयर ने कहा- बहुत परेशान हूं
बफैलो के मेयर बायरन ब्राउन ने कहा, ‘‘वीडियो देखकर मैं बहुत ज्यादा परेशान हूं। यहां कई दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा है। मेरी पुलिस अधिकारियों और समुदाय के लोगों के साथ कई बैठके हो चुकी हैं। इसके बावजूद यह घटना होना निराशाजनक है।’’ यह वीडियो वायरल होने पर चारों ओर पुलिस की बर्बरता की निंदा हो रही है। इसके साथ ही कई शहरों फिर से प्रदर्शनकारी सड़कों पर आ गए हैं। 

दिग्गज खिलौना कंपनी लेगो ने पुलिस से जुड़े खिलौनों की मार्केटिंग रोकी
दुनिया की सबसे बड़ी खिलौना कंपनियों में से एक लेगो ने पुलिस से जुड़े खिलौनों की मार्केटिंग रोक दी है। लेगो ने जॉर्ज फ्लॉयड की मौत का विरोध जताते हुए ऐसा किया है। लेगो की ओर से ट्वीट किया गया है कि कंपनी नस्लवाद और असमानता के खिलाफ अश्वेत समुदाय के साथ खड़ी है। कंपनी ने अश्वेत बच्चों की मदद कने वाले संगठनों को 40 लाख डॉलर (करीब30 करोड़ रुपये) दान दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने बताया कि पुलिस से जुड़े खिलौनों की बिक्री होती रहेगी।

25 मई को फ्लॉयड को गिरफ्तार किया गया था
मिनेपोलिस में 25 मई को फ्लॉयड को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस अफसर डेरेक चॉविन ने फ्लॉयड को सड़क पर दबोचा था और अपने घुटने से उसकी गर्दन को करीब आठ मिनट तक दबाए रखा था। फ्लॉयड के हाथों में हथकड़ी थी। इसमें 46 साल का जॉर्ज लगातार पुलिस अफसर से घुटना हटाने की गुहार लगाता रहा।

 वीडियो में उसने कहा, ‘आपका घुटना मेरे गर्दन पर है। मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं…।’’ धीरे-धीरे उसकी हरकत बंद हो जाती है। इसके बाद अफसर कहते हैं, ‘उठो और कार में बैठो’, तब उसकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आती। इस दौरान आस-पास काफी भीड़ जमा हुई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Related posts

न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में एक हफ्ते लॉकडाउन बढ़ाया, अमेरिका में ब्ल्ड प्लाज्मा से मरीजों के इलाज को मंजूरी; दुनिया में अब तक 2.36 करोड़ केस

News Blast

कोरोना दुनिया में:पिछले 24 घंटे में 3.68 लाख मामले, 7,526 की मौत; ब्रिटेन में 140 दिन बाद नए संक्रमितों का आंकड़ा 18 हजार के पार

News Blast

वैज्ञानिकों का दावा: हम अकेले नहीं हैं, आकाशगंगा में 36 सभ्यताएं हो सकती हैं, हमारे पास ऐसी तकनीक नहीं, जिनसे एलियंस का पता लगाएं

News Blast

टिप्पणी दें