April 27, 2024 : 2:20 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में एक हफ्ते लॉकडाउन बढ़ाया, अमेरिका में ब्ल्ड प्लाज्मा से मरीजों के इलाज को मंजूरी; दुनिया में अब तक 2.36 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus Outbreak | Coronavirus Outbreak Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19.

वॉशिंगटन12 मिनट पहले

मैक्सिको में एग्जाम सेंटर पर स्टूडेंट का तापमान चेक करते टीचर। यहां स्कूलों समेत हर जगह लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने की अपील की गई है।

  • दुनिया में 8 लाख से ज्यादा मौतें, 1.58 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में 58 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1.80 लाख मौतें

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 36 लाख 16 हजार 657 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 61 लाख 5 हजार 426 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 13 हजार 59 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

मैक्सिको में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 60 हजार से ज्यादा हो गई है। अमेरिका (1,80,614) और ब्राजील (1,14,772) के बाद मैक्सिको तीसरा देश है, जहां सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है। वहीं, यहां संक्रमितों की संख्या 5 लाख 60 हजार से ज्यादा है।

अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) डिपार्टमेंट ने कोरोनावायरस मरीजों के इलाज के लिए ब्लड प्लाज्मा के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। डिपार्टमेंट की ओर से इमरजेंसी में इसके इस्तेमाल की मंजूरी देने वाला आदेश जारी किया गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उनके कहने पर ही एफडीए ने यह फैसला किया है। हालांकि, एफडीए ने ट्रम्प के इस दावे को दरकिनार किया है।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 58,75,254 1,80,614 31,67,164
ब्राजील 36,05,783 1,14,772 27,09,638
भारत 31,10,761 57,715 23,38,899
रूस 9,61,493 16,448 7,73,095
साउथ अफ्रीका 6,09,773 13,059 5,06,470
पेरू 5,94,326 27,663 3,99,357
मैक्सिको 5,60,164 60,480 3,83,872
कोलंबिया 5,41,147 17,316 3,74,030
स्पेन 4,07,879 28,838 उपलब्ध नहीं
चिली 3,97,665 10,852 3,71,179

न्यूजीलैंड: ऑकलैंड में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने सोमवार को ऑकलैंड में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया। करीब दो हफ्ते पहले नए मामले सामने आने के बाद न्यूजीलैंड में लॉकडाउन लगाया गया था, जिसका समय 26 अगस्त को पूरा होने वाला था। जेसिंडा ने कहा कि यह लेवल टू का लॉकडाउन होगा। इसमें लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर कर सकेंगे, लेकिन मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा।

ब्रिटेन: पीएम जॉनसन की लोगों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार को लोगों से अगले हफ्ते से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की।जॉनसन ने कहा कि बच्चों का स्कूल से ज्यादा दिनों तक दूर रहना वायरस से ज्यादा नुकसानदेह है। यह जरूरी है कि हमारे बच्चे अपने क्लासरूम में लौटें और अपने दोस्तों के साथ पढ़ाई करें। उन्होंने सितंबर के पहले हफ्ते से स्कूल खोलने की तैयारियों में जुटे स्टाफ को भी धन्यवाद दिया।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन रविवार को नॉदर्न आयरलैंड एंबुलेंस सर्विस का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान वे मास्क लगाते नजर आए।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन रविवार को नॉदर्न आयरलैंड एंबुलेंस सर्विस का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान वे मास्क लगाते नजर आए।

मैक्सिको: एक दिन में करीब 4 हजार मामले
मैक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 3948 मामले सामने आए हैं। 226 लोगों की मौत हुई हैं। देश में अब संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 60 हजार 164 हो गया और अब तक 60 हजार 840 मौतें हुईं हैं। सरकार ने कहा है कि संक्रमितों की संख्या जारी आंकड़ों से ज्यादा हो सकती है।

मैक्सिको की राजधानी न्यू मैक्सिको सिटी में ताबूत में रखे शव को दफनाने की कोशिशों में जुटे कब्रिस्तान के कर्मचारी।

मैक्सिको की राजधानी न्यू मैक्सिको सिटी में ताबूत में रखे शव को दफनाने की कोशिशों में जुटे कब्रिस्तान के कर्मचारी।

चीन:आठवें दिन घरेलू संक्रमण का कोई मामला नहीं
चीन में रविवार को लगातार आठवें दिन घरेलू संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया। बीते 24 घंटे में देश में 16 संक्रमित मिले, लेकिन ये सभी दूसरे देशों से पहुंचे लोग थे। देश में अब तक 84 हजार 967 मामले सामने आए हैं और 4634 लोगों की जान गई है। सरकार ने बीजिंग समेत कई जगहों पर पाबंदियों में छूट दी है। बीजिंग के लोगों के लिए अब मास्क लगाना जरूरी नहीं है। यहां एम्यूजमेंट पार्क खोल दिए गए हैं, लोग बड़े पैमाने पर यहां आकर पार्टियां कर रहे हैं।

चीन की राजधानी बीजिंग में सोमवार को एक मेट्रो स्टेशन के सबवे में मास्क पहनकर जाते पैसेंजर्स।

चीन की राजधानी बीजिंग में सोमवार को एक मेट्रो स्टेशन के सबवे में मास्क पहनकर जाते पैसेंजर्स।

फ्रांस: मई के बाद सबसे ज्यादा मामले
फ्रांस में बीते 24 घंटे में 4900 मामले सामने आए हैं। यह देश में मई के बाद एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवर वेरन ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसी स्थिति में हैं जब खतरा बढ़ सकता है। यह फरवरी की तरह नहीं है जब महामारी देश में फैलनी शुरू हुई थी। यह 40 से 60 साल के बीच के लोगों में चार गुना तेजी से फैल रही है। युवा लोग इस बीमारी को बुजुर्गों तक फैला सकते हैं, इसे देखते हुए हम जरूरी कदम उठा रहे हैं।

फ्रांस के टोलू में रविवार को मास्क लगाकर सेल्फी लेते टूरिस्ट। सरकार ने यहां सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना जरूरी किया है।

फ्रांस के टोलू में रविवार को मास्क लगाकर सेल्फी लेते टूरिस्ट। सरकार ने यहां सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना जरूरी किया है।

ऑस्ट्रेलिया: विक्टोरिया में सात हफ्ते बाद सबसे कम मामले
ऑस्ट्रेलिया में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित विक्टोरिया राज्य में रविवार को 116 नए मामले सामने आए। विक्टोरिया के प्रिमियर डैनियल एंड्रूज ने कहा कि यह राज्य में सात हफ्ते के बाद सामने आए सबसे कम मामले हैं। यहां अब तक 18 हजार 330 मामले सामने आए हैं। जुलाई में यहां संक्रमण के मामले दोबारा तेजी से बढ़ने शुरू हो गए थे। इसके बाद से रात 8 बजे के बाद राज्य में कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया था। पूरे देश में अब तक 24 हजार 812 मामले सामने आए हैं और 502 मौतें हुई हैं।

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रविवार को एक कार सवार का टेस्ट करने में जुटे मेडिकल स्टाफ।

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रविवार को एक कार सवार का टेस्ट करने में जुटे मेडिकल स्टाफ।

दक्षिण कोरिया. राजधानी सियोल में मास्क पहनना जरूरी

दक्षिण कोरिया ने सोमवार को राजधानी सियोल में मास्क पहनना जरूरी कर दिया। सरकार ने कहा है कि सियोल में सभी इंडोर और आउटडोर पब्लिक प्लेसेज पर मास्क पहनना जरूरी होगा। मई में सरकार ने यहां पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट और टैक्सी में सफर करने के दौरान मास्क लगाना जरूरी किया था। राजधानी सियोल में बीते महीने से नए मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि बढते मामलों को देखते हुए शहर में सख्ती से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना का नियम लागू करना पड़ सकता है।

साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में सोमवार को एक टेस्टिंग कियोस्क में तैनात मेडिकल स्टाफ।

साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में सोमवार को एक टेस्टिंग कियोस्क में तैनात मेडिकल स्टाफ।

रूस: एक दिन में करीब 5 हजार मामले
रूस में रविवार को 4744 मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 9 लाख 61 हजार 493 हो गया है। रविवार को हुई 65 मौतों के साथ मौतों का आंकड़ा 16 हजार 448 हो गया है। रूस संक्रमण के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर है। रूस ने अपने वैक्सीन स्पुतनिक- वी का पहला बैच तैयार कर लेने का ऐलान किया है। इसने कहा है कि दुनिया के कई देशों में इसके वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल होगा। मैक्सिको में इसके लिए वैक्सीन के दो हजार डोज भेजे जाएंगे।

0

Related posts

पेशावर के तीन ऐतिहासिक मंदिरों से ग्राउंड रिपोर्ट: बंटवारे के बाद पाकिस्तान में मंदिर नहीं बना, पुरानों पर माफिया काबिज

Admin

बिलावल भुट्टो की रैली में वर्चुअली हिस्सा लेंगे नवाज शरीफ, कल होने वाली कॉन्फ्रेंस में इमरान से इस्तीफे की मांग होगी

News Blast

UNSC में भारत की दो टूक: भारत ने कहा- हम हमेशा से रासायनिक हथियारों के खिलाफ, सीरिया के संघर्ष का आतंकी संगठन उठा रहे फायदा

Admin

टिप्पणी दें