May 9, 2024 : 10:23 AM
Breaking News
MP UP ,CG क्राइम खबरें राज्य

पति ने पत्नी का दोस्त से करवाया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

इंदौर में एक महिला ने पति और उसके दोस्त पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। पति पर आरोप है कि उसने दोस्त को बुलाकर संबंध बनवाए और उसका वीडियो बना लिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों को मुलजिम बनाया है। महिला ने पति पर दहेज के लिए सताने का भी आरोप लगाया है।मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। टीआइ आरसी भास्करे के मुताबिक, 22 वर्षीय युवती द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। नैनोद में रहने वाली युवती ने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था। वह रुपयों की मांग करता था और उसके चरित्र पर भी शंका करता था। वह दोस्त विकास के साथ संबंध रखने का आरोप लगाता था। उसका आरोप है कि 30 मई को विकास को घर बुलाया और शारीरिक संबंध बनवाए। उसने जबरदस्ती संबंध बनवाए। इस दौरान पति ने दोनों का वीडियो भी बना लिया। यह बात बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।

Related posts

सात महीने बाद इंदौर में पहला नाटक, 200 लोगों ने मास्क पहनकर देखी प्रस्तुति; पहला नाटक खूब लड़ी मर्दानी 35 कलाकारों ने प्रस्तुत किया

News Blast

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले भास्कर विश्लेषण:36 पर सपा का दबदबा और 17 में निर्दलीय किंग मेकर, 21 जिला पंचायतों में भाजपा निर्विरोध जीती, 1 में सपा

News Blast

पुलक सिटी में हुई सीरियल लूट का कुख्यात लुटेरा और माल खरीदने वाला ज्वैलर गिरफ्तार, दो महीने तक खोजबीन के बाद पकड़ाया आरोपी

News Blast

टिप्पणी दें