May 5, 2024 : 11:34 PM
Breaking News
MP UP ,CG अन्तर्राष्ट्रीय करीयर क्राइम खबरें खेल टेक एंड ऑटो ब्लॉग महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

सिंगरौली में युवती से गैंगरेप: शादी से 3 दिन पहले अगवा कर बालाघाट में बनाया बंधक, 21 दिनों तक किया सामूहिक दुराचार

सिंगरौली जिले की 21 वर्षीय युवती से सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने युवती को शादी के 3 दिन पहले अगवा किया और उसे बालाघाट में बंधक बनाकर 21 दिनों तक गैंगरेप किया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि गैंगरेप में शामिल एक आरोपी फरार हो गया।

पीड़िता मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की रहने वाली है। युवती के परिजनों ने 27 जनवरी को बेटी के अगवा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक युवती की 30 जनवरी को शादी थी। मामले की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर बालाघाट तक पहुंची थी, जहां तलाश के दौरान युवती मिल गई। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र गुप्ता को भी मौके से गिरफ्तार किया। हालांकि मुख्य आरोपी कोमल गुप्ता फरार हो गया। आरोपियों पर भारतीय दंड विधान की धारा 344, 366 और 376 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 जनवरी को शौचक्रिया से लौटते वक्त कबाड़ का कारोबार करने वाला धर्मेंद्र गुप्ता अपनी कार में बैठा कर जबलपुर ले गया। उसके साथ मुख्य आरोपी कोमल गुप्ता भी मौजूद था। जबलपुर से आरोपी युवती को बालाघाट ले गए, जहां 21 दिनों तक उनके साथ दुराचार किया गया।

युवती ने अपने बयान में आरोपियों के इस कृत्य की जानकारी दर्ज कराई है। मुख्य आरोपी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के सरई मंडल के अध्यक्ष का नाम सामने आया है।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 31 मार्च के बाद बेचे गए बीएस-4 गाड़ियों का पंजीकरण नहीं होगा

News Blast

आपके सर्च किए गए टॉपिक के रिजल्ट नहीं हैं भरोसेमंद, तो अब गूगल देगा इसकी जानकारी

News Blast

नीट यूजी काउंसलिंग कल से, 10 नवंबर तक होंगे रजिस्ट्रेशन; दूसरा राउंड 5 दिसंबर से

News Blast

टिप्पणी दें