May 6, 2024 : 4:43 PM
Breaking News
MP UP ,CG अन्तर्राष्ट्रीय करीयर क्राइम खबरें टेक एंड ऑटो ताज़ा खबर मनोरंजन महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय लाइफस्टाइल हेल्थ

15 से 18 साल के बीच आयु के 3.5 करोड़ से अधिक बच्चों को लगी टीके की पहली खुराक, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

देश में जहां कोरोना की रफ्तार में कभी कमी तो कभी तेजी दिखाई दे रही है, वहीं देश की राजधानी दिल्ली में इस सप्ताह मृतकों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस सप्ताह दिल्ली में कुल 203 मौतें हुईं जो कि देश भर में सबसे अधिक है। बता दें कि दिल्ली में पिछले सप्ताह 51 लोगों की जान गई थीं। यानी कि पिछले सप्ताह की तुलना में मृतकों की संख्या में 83 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई। इसके अलावा पंजाब में भी स्थिति बिगड़ रही है। यहां बीते 24 घंटे में 7,396 संक्रमित मरीज सामने आए हैं और 13 लोगों की मौत हो गई .

केरल में 22 हजार से ज्यादा नए केस

केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,946 नए मामले आए हैं। इस दौरान 5290 लोग ठीक हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में 18 मौतों की पुष्टि हुई और केंद्र सरकार के नए दिशानिर्देशों के अनुसार 54 मौतें जोड़ी गई हुईं। मरने वालों की संख्या 50,904 है। यहां अब सक्रिय मामले 1,31,458 हो गए हैं।

बंगलुरु में सख्ती बढ़ी

बंगलुरु शहर में 31 जनवरी सुबह 5 बजे तक सभी प्रकार की रैलियां और विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। विवाह समारोहों में 200 से अधिक लोगों को खुले स्थानों पर और 100 लोगों से ज्यादा लोगों को बंद स्थानों पर प्रतिबंधित किया गया है। पुलिस आयुक्त कमल पंत ने इसकी जानकारी दी।

बेंगलुरु में ओमिक्रॉन के 287 नए मामले

बेंगलुरु में आज ओमिक्रॉन के 287 नए मामले सामने आए हैं। अब तक प्रदेश में ओमिक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर 766 हो गई है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने जानकारी दी।

पुडुचेरी में सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति को लेकर दिशानिर्देश

पुडुचेरी में कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से दिशानिर्देश जारी किए हैं जो केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में 31 जनवरी तक लागू रहेंगे। दिशानिर्देशों के अनुसार ग्रुप ए के अधिकारियों और अवर सचिव स्तर के अधिकारियों और प्रशासनिक अध्यक्षों को पूरी क्षमता के साथ कार्यालय पहुंचना है।

केरल: 967 स्कूल बनाए जाएंगे टीकाकरण केंद्र

केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने बताया है कि 19 जनवरी से ऐसे 967 स्कूलों को 15 से 18 वर्ष आयु के बीच के लाभार्थियों के लिए टीकाकरण केंद्र में बदला जाएगा जिनमें 500 से अधिक छात्र लाभार्थी हैं। उन्होंने बताया कि कुल 8.14 लाख छात्रों का टीकाकरण किया जाना है।

15-18 वर्ष के साढ़े तीन करोड़ लाभार्थियों को लगी पहली खुराक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक ट्वीट में बताया कि तीन जनवरी के बाद से अब तक 15 से 18 वर्ष की आयु के 3.5 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

Related posts

ऋग्वेद कहता है लक्ष्मी की प्राप्ति उनको ही होती है, जो आलस्य का त्याग करके हमेशा सत्कर्म के लिए प्रयास करते रहते हैं

News Blast

यूपी एसटीएफ ने तथाकथित पत्रकार संतोष मिश्रा को दबोचा, आरोपियों के मामले मैनेज करने के लिए लेता था पैसे

News Blast

दिल्ली पुलिस में की थी अपने साथ लूट की शिकायत, मामले की जांच के बाद शख्स खुद पहुंचा सलाखों के पीछे

News Blast

टिप्पणी दें