May 18, 2024 : 3:24 PM
Breaking News
MP UP ,CG क्राइम

इंदौर में आठ साल की बेटी के सामने मां की हत्या, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में सिरफिरे प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। महिला आठ साल की बेटी के साथ सब्जी लेकर लौट रही थी। आरोपित ने बातचीत के बहाने रोका और चाकू के कई वार कर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। टीआइ संतोष दूधी के मुताबिक, घटना पालदा औद्योगिक क्षेत्र में रविवार रात करीब आठ बजे की है। मूलत: सागर निवासी वैजयंती उर्फ संगीता पत्नी बबलू अहिरवार पालदा क्षेत्र में झोपड़पट्टी में रहती थी। उसका विनोद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मजदूरी करने वाली संगीता एक माह पूर्व पति को छोड़कर विनोद के साथ रहने लगी थी, लेकिन बच्चों की याद आने पर लौट आई और फिर पति के साथ रहने लगी।रविवार को वह आठ वर्षीय बेटी शिवानी के साथ पालदा बाजार में सब्जी लेने गई थी। रास्ते में विनोद मिला और उसे बात करने के लिए एक तरफ ले गया। कुछ देर उसने बात की और अचानक गुस्से में संगीता को चांटे मारने लगा। संगीता कुछ समझती इससे पहले ही उसने चाकू निकाला और पहले गाल पर मारा फिर पेट में घोंप दिया। संगीता ने शोर मचाया लेकिन तब तक विनोद भाग गया। टीआइ के मुताबिक, आरोपित पुताई के ठेके लेता है। पुलिस ने देर रात उसकी तलाश में छापे मारे लेकिन घर से फरार मिला।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

पुलिस के मुताबिक, विनोद और संगीता के प्रेम प्रसंग की पति बबलू को भी जानकारी थी। शक है संगीता दोनों के अलावा किसी अन्य से भी बात करने लगी थी। विनोद इसी बारे में बात करने आया और संगीता को चाकू मार दिए। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड भी हो गई है।

Related posts

कोलार पाइप लाइन: 20 घंटे बाद भी मरम्मत कार्य जारी; अधिकारियों का कहना शाम तक पानी सप्लाई कर देंगे, 40 साल पुरानी लाइन होने के कारण फूटी

Admin

किसान का बेटा बेचता था सब्जियां, अब बना सिविल जज; जानिए कैसे किया संघर्ष, कितने घंटे की पढ़ाई

News Blast

भोपाल में युवती के चेहरे पर ब्लेड मारी:बर्थडे पार्टी में लड़के से बात कर रही कॉलेज स्टूडेंट पर दो लड़कों ने किया हमला; बोले- अब करो खूब बातें..

News Blast

टिप्पणी दें