May 20, 2024 : 7:01 AM
Breaking News
Other

UP के बाराबंकी में भीषण हादसा:टूरिस्ट बस ट्रक से टकराई, 14 यात्रियों की मौके पर ही मौत, 30 घायल;

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में गुरुवार को टूरिस्ट बस और ट्रक की टक्कर में 14 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 30 घायल हैं। इनमें कई गंभीर हैं। सभी घायलों को अस्पताल शिफ्ट कराया गया है। बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी। इसमें 60-70 यात्री थे। हादसा देवा इलाके में बबुरी गांव के पास तड़के 5 बजे के करीब हुआ। प्रशासन ने घायलों की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम नंबर- 9454417464 जारी किया है।

सीमएओ राम सिंह ने बताया कि हादसे में 12 पुरुष, एक महिला और एक बच्चे की जान गई है। पुलिस ने बताया कि बस की स्पीड तेज थी और सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने में ट्रक और बस की टक्कर हुई है। हालांकि, एक घायल महिला यात्री ने आरोप लगाया कि बस वाले शराब के नशे में थे। उसका इशारा ड्राइवर और कंडक्टर की तरफ था।

JCB की मदद से बस और ट्रक को अलग किया
बाराबंकी SP यमुना प्रसाद ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। ट्रक में बालू लदी थी। मौके पर JCB बुलाई गई। इसकी मदद से बस और ट्रक को अलग किया गया। कई शव और यात्री बुरी तरह से फंस गए थे। 14 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। गैस कटर से गाड़ियों को काटकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

घायल महिला बोली- बस वालों ने पी रखी थी शराब
बस में सवार महिला यात्री शारदा भी हादसे में जख्मी हुई हैं। उन्होंने बताया कि बस वाले (ड्राइवर और कंडक्टर) शराब पी रहे थे। उन लोगों ने दूसरों को शराब पीने से मना कर दिया था, लेकिन खुद चोरी से पी ली थी। सुबह अचानक हादसा हो गया।

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की मदद

हादसे पर PM मोदी ने भी शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने राहत कोष से हर एक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाने का ऐलान किया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने भी जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की है।

Related posts

कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी, वैक्सीन से पहले बच्चों के लिए ‘बाल रक्षा किट’ ला रही है सरकार

News Blast

भोपाल गैस कांड की 37वीं बरसी आज

News Blast

NEET UG Exam 2022: ‘एग्जाम देना है तो पहले उतारे…’ NEET परीक्षा से पहले छात्राओं से की गई बदसलूकी, केस दर्ज

News Blast

टिप्पणी दें