May 22, 2024 : 4:04 AM
Breaking News
Other

गुजरात :मुख्यमंत्री ऐसा होना चाहिए, जिसे पूरा राज्य जानता हो विधायक दल की बैठक से पहले बोले नितिन पटेल

विजय रूपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गुजरात में सियासी संकट को सुलझाने के लिए रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। उम्मीद है कि इस बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला हो जाएगा। गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसके लिए कई नाम रेस में चल रहे हैं। वहीं उपयुक्त मुख्यमंत्री चुनने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी को चुना गया है। गुजरात में विधायक दल की बैठक से पहले उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री ऐसा होना चाहिए जिसे पूरा गुजरात जानता हो। इस बीच एक और जानकारी आ रही है कि नितिन पटेल के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

आज दोपहर तीन बजे होगी गुजरात भाजपा विधायक दल की बैठक

गुजरात के गांधीनगर में प्रदेश भाजपा नेता यमल व्यास ने कहा कि गुजरात भाजपा विधायक दल की बैठक आज दोपहर तीन बजे होगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद जोशी और भाजपा महासचिव तरुण चुग उपस्थित रहेंगे। बैठक में गुजरात के अगले मुख्यमंत्री का चुनाव होगा।

Related posts

मध्य प्रदेश में गर्मी कर रही बेचैन, दो-तीन दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

News Blast

कल दिल्ली में मिलेंगे अजीत डोभाल और रूस के NSA

News Blast

CM शिवराज ने 1 दिन पहले कहा था MP में रूल ऑफ लॉ है, अब पुलिस के लिए दिया सख्त संदेश

News Blast

टिप्पणी दें