May 12, 2024 : 11:56 AM
Breaking News
Other

38 करोड़ लोगों को मोदी सरकार देगी तोहफा, जानिए क्या है

असंगठित क्षेत्रों के वर्करों के लिए सरकार आज ई-श्रम पोर्टल नाम से एक पोर्टल लॉन्च करेगी। सरकार ई-श्रम पोर्टल के साथ नेशनल टोल फ्री नंबर 14434 भी जारी करेगी।

असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत देश के करोड़ों कामगरों को आज मोदी सरकार बड़ा तोहफा देगी। सरकार कामगरों के हितों को ध्यान में रखते हुए ई-श्रम पोर्टल (sharam Portal) लॉन्च करने जा रही है। सरकार यह पोर्टल आज ही लॉन्च करेगी। लॉन्च के बाद श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। यह मजदूरों का डाटाबेस होगा। इसकी मदद से सरकार सोशल सिक्योरिटी स्कीमों को उनके दरवाजे पर तक पहुंचाएगी। इससे पहले केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने  ई-श्रम पोर्टल का लोगो लॉन्च किया था।

डाटाबेस के लॉन्च के बाद श्रमिकों को स्वयं अपना पंजीकरण कराना होगा। उनको अपने नाम, पेशा, पता, पेशे का प्रकार, शैक्षिक योग्यता, कौशल, और पारिवारिक विवरण आदि की पूरी जानकारी देनी होगी। प्रवासी मजदूर अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर पंजीकरण करा सकते हैं। जिन मजदूरों के पास फोन नहीं हैं या जो पढ़ना/लिखना नहीं जानते, वो सीएससी केंद्रों पर जाकर, पंजीकरण करा सकते हैं। श्रमिक के यूनिक अकाउंट नंबर का एक रजिस्ट्रेशन कार्ड बनाया जाएगा जिसे ई श्रम कार्ड नाम दिया गया है। असंगठित और प्रवासी श्रमिकों के डाटाबेस को आधार के साथ जोड़ा जाएगा।

इसके साथ ही असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत देश के करोड़ों कामगरों की सुविधा के लिए सरकार एक नेशनल टोल फ्री नंबर भी जारी करेगी। वर्कर इस नंबर पर फोन करके पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी जानकारी ले सकेंगे। ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए उन्हें आधार नंबर और बैंक खाते की जानकारी भी देनी होगी।
यह नंबर है-14434

Related posts

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक : इन पांच मुद्दों पर सबसे ज्यादा फोकस, चुनाव से पहले कई राज्यों में बड़े बदलाव की तैयारी

News Blast

Aryan Khan की गिरफ्तारी के बाद Shah Rukh Khan से इस बड़े ब्रांड ने तोड़ा नाता,

News Blast

MP News: पति ने पत्नी को तोहफे में दिया ताजमहल जैसा घर

News Blast

टिप्पणी दें