स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 12 Aug 2021 04:27 PM IST
सार
यह लगातार दूसरी बार है, जब भारतीय निशानेबाज ओलंपिक से बिना पदक के लौटे। 2016 रियो ओलंपिक में भी भारतीय निशानेबाजों ने निराश किया था। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से 15 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था।
सौरभ चौधरी और मनु भाकर – फोटो : social media
ख़बर सुनें
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। ‘खेलों के महाकुंभ’ में भारतीय निशानेबाजों का ऐसा प्रदर्शन क्यों रहा, इसकी समीक्षा की जाएगी। यह समीक्षा तीन हिस्सों में होगी। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) से जुड़े एक सूत्र ने गुरुवार को गोपनीयता की शर्त समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘समीक्षा पहले ही शुरू हो चुकी है और यह तीन हिस्सों में होगी। सबसे पहले खिलाड़ी, फिर कोच और सहयोगी स्टाफ और फिर राष्ट्रीय महासंघ के अधिकारियों की समीक्षा होगी।’ यह लगातार दूसरी बार है जब भारतीय निशानेबाज ओलंपिक से बिना पदक के लौटे। 2016 रियो ओलंपिक में भी भारतीय निशानेबाजों ने निराश किया था। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से 15 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था।