May 20, 2024 : 6:25 PM
Breaking News
MP UP ,CG

कांग्रेस का मिशन 2022:चुनाव से पहले यूपी के गांव- गांव जाएंगे कांग्रेस नेता, जनता से संवाद करेंगे, 19 अगस्त से जय भारत महासंपर्क अभियान की शुरुआत होगी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Congress Will Go From Village To Village Before The Assembly Elections: Before The 2022 Elections, In Every Village Of UP, Congress Leaders Will Discuss With The Public

लखनऊ2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यूपी में 2022 के चुनाव में 7 महीने का समय बचा है, ऐसे में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे और केंद्र सरकार की नीतियों के बारें में जनता को अवगत कराएंगे। 19 अगस्त से जय भारत महासंपर्क अभियान की शुरुआत होगी। 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती है। इसे सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। ये जानकारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज प्रेस कांफ्रेंस करके दी।

30 हजार गांवों और वार्डों में महासंपर्क अभियान चलाएगी कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 30 हजार गांवों और वार्डों में महासंपर्क अभियान चलाएगी। पार्टी के बड़े नेता तीन दिन के प्रवास पर रहेंगे 90 लाख लोगों से सीधा संपर्क किया जाएगा। इस दिन स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिजनों और वरिष्ठ नागरिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। मेरा गांव कार्यक्रम के जरिये ग्रामीण जीवन की समस्याओं, खेती-बाड़ी, मंहगाई, छुट्टा पशुओं की समस्या, बेरोजगारी आदि विषयों पर लोगों से संवाद होगा। इस दिन कांग्रेस नेता लोगों को संविधान की शपथ दिलाएंगे।

भाजपा सरकार से जनता को आजादी दिलाकर रहेंगे
उन्होंने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ को कांग्रेस पार्टी बड़े धूमधाम से मनाएगी। चिन्हित ग्राम सभाओं में कांग्रेस पार्टी की तरफ से राजीव गांधी की जयंती मनाई जाएगी। महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता 75 घंटे मे चिन्हित 30 हजार ग्राम सभाओं और वार्डों में प्रवास पर रहेंगे। जयभारत महासंपर्क अभियान के दौरान प्रवास पर गए नेता और कार्यकर्ता गांवों में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करेंगे। हर नेता और कार्यकर्ता को गांवों में श्रमदान करना होगा।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हमने भाजपा के जंगलराज, किसान विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, महिला सुरक्षा के सवाल पर हर विधानसभा में भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकाला था। भाजपा सरकार से हम प्रदेश की जनता को आजादी दिला कर रहेंगे।

खबरें और भी हैं…

Related posts

Bhopal News: बाल सुधार गृह की बच्चियां बोली- पानी पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने सैंपल जांच के लिए भेजे

News Blast

UP Auraiya Double Murder; Rasuka Imposed Against SP MLC Kamlesh Pathak | औरैया में वकील और उसकी बहन के हत्यारोपी कमलेश पाठक पर लगी रासुका

Admin

NIA Raid in Jabalpur: उस्मानी के घर तलाशी में मिले थे 64 कारतूस, स्‍टोर रूम की अलमारी में छिपा कर रखे थे

News Blast

टिप्पणी दें