May 19, 2024 : 8:24 PM
Breaking News
MP UP ,CG

UP में नहीं होगा कैबिनेट विस्तार:विधानसभा चुनाव के लिए महज 4 महीने का वक्त, ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार से फायदे से अधिक नुकसान का डर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Yogi Adityanath News Updates। Only 4 Months Time For Assembly Elections… In Such A Situation, Fear Of Loss More Than Profit Due To Cabinet Expansion…

लखनऊ8 घंटे पहलेलेखक: विनोद मिश्र

संघ और भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने यूपी कैबिनेट में किसी भी विस्तार की संभावनाओं पर विराम लगा दिया है। अब यूपी में योगी सरकार की कैबिनेट का विस्तार नहीं होगा। उत्तर-प्रदेश में पिछले 3 महीने से कैबिनेट विस्तार चर्चा का बड़ा मुद्दा था।

अब इस पर विराम लग सकता है। दैनिक भास्कर को मिली जानकारी के मुताबिक अब योगी कैबिनेट का विस्तार संभव नहीं है।

ये है तीन बड़ी वजह

फायदा से ज्यादा नुकसान का खतरा: यूपी में विधानसभा चुनाव की घोषणा में महज 4 महीने बचे हैं। जानकार मानते हैं कि इतने कम समय के लिए मंत्रिमंडल में बदलाव का पार्टी को कोई खास फायदा नहीं होने वाला है। इसका नुकसान जरुर हो सकता है। सबसे पहले तो चार-पांच महीने में नई जिम्मेदारी मिलने वाले मंत्री के लिए विभाग को समझ पाने में बड़ी मुश्किल होगी। इतने कम वक्त में अपने विभाग के जरिए जनता की मदद नही कर पाएंगे। साथ ही जनता की उम्मीदें भी बढ़ जाएंगी।

नए चेहरों से नाराजगी का डर: फेर-बदल या नए चेहरों को शामिल करने से पार्टी के अंदर कुछ नाराजगी भी संभव है। चुनावी माहौल में इस वक्त पार्टी के अंदर कोई भी गुटबाजी और नाराजगी बेहद हानिकारक साबित हो सकता है। कुछ नए चेहरों को जिम्मेदारी मिलने से कैबिनेट विस्तार में जगह मिलने की उम्मीद लगाएं बाकी लोग नाराज हो सकते हैं। सरकार का जातीय समीकरण भी बिगड़ सकता है और इसका असर आगमी विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है।

हाईकमान ने किया होल्ड: योगी सरकार के तीसरे विस्तार को लेकर चर्चा थी कि यूपी में भाजपा संगठन और सरकार ने नाम तय कर लिए हैं। इतना ही नहीं, मंत्रिमंडल में 6 नए चेहरों को शामिल करने के लिए जातीय समीकरण भी सेट कर लिए गए हैं। खबर यह भी थी कि हाईकमान को जातीय समीकरणों के साथ 12 नाम भेजे गए थे, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ। सूत्रों की मानें तो आलाकमान की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

जितिन प्रसाद और संजय निषाद को मंत्री बनाए जाने की थी चर्चा

दो माह पहले जितिन प्रसाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

दो माह पहले जितिन प्रसाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

चर्चा थी कि 6 नए मंत्रियों के लिस्ट में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद का नाम सबसे आगे है। कुछ अन्य ओबीसी चेहरों और छोटी जातियों को भी कैबिनेट में जगह दिए जाने की खबर भी थी। यह तमाम कयास लगातार संगठन के बड़े पदाधिकारियों के यूपी दौरे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल के दिल्ली दौरे की वजह से लगाए जा रहे थे।

योगी कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या
उत्तर प्रदेश सरकार में अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। मौजूदा मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 22 राज्यमंत्री हैं, यानी कुल 54 मंत्री हैं। इस हिसाब से 6 मंत्री पद अभी भी खाली हैं। ऐसे में योगी सरकार के कैबिनेट से किसी भी मंत्री को नहीं हटाया जाए तो भी 6 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसी वजह से लागातार मंत्रिमंडल में 6 नए चेहरों को शामिल करने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

बड़े तालाब ने उगली दो दिन पुरानी लाश:बड़े तालाब में मिला महिला का शव; दो दिन पहले मौत की आशंका, नहीं हो पाई शिनाख्त

News Blast

शादीशुदा महिला को पहले तलाक के लिए कहा, तलाक लेने पर शादी का वादा कर मुकरा, कोर्ट ने 2 महीने में शादी करने की शर्त पर जमानत दी

News Blast

मथुरा पहुंचा RSS विंग मुस्लिम मंच:राष्ट्रीय संयोजक ठाकुर राजा रईस बोले- श्री कृष्ण जन्मस्थान के बगल में ईदगाह को देखकर अफसोस होता है, बातचीत से निकाले विवाद का हल

News Blast

टिप्पणी दें