- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- Anushka Sharma Is Enjoying A Vacation In Durham With Virat Kohli, Daughter Vamika And KL Rahul Athiya, Said – Hum Sath Sath Hai
एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली और बेटी वमिका के साथ इंग्लैंड में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस वेकेशन में उन्हें टीम इंडिया के क्रिकटरों और उनकी पार्टनर्स का भी साथ मिला है। हाल ही में इस वेकेशन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।
अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डरहम में वेकेशन एंजॉय करते हुए एक खूबसूरत ग्रुप फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ क्रिएटिव कैप्शन देते हुए लिखा, डर-हम साथ-साथ हैं। इस तस्वीर में विराट-अनुष्का और वमिका के साथ, के एल राहुल, उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी, इशांत शर्मा, प्रतिमा सिंह, उमेश यादव और उनकी पत्नी तान्या वाधवा भी पोज करते नजर आ रहे हैं।
अनुष्का की इस ग्रुप फोटो पर आथिया शेट्टी, पिता सुनील शेट्टी, विराट कोहली समेत कई सेलेब्स के कमेंट्स आ रहे हैं।
इसके अलावा क्रिकेटर केएल राहुल ने भी हाल ही में डरहम से अपनी टीम के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने ये भी दिखाया था कि इस ग्रुप फोटो के लिए आथिया शेट्टी और अनुश्का शर्मा उनकी फोटोग्राफर बनी हैं।
बता दें कि टीम इंडिया कुछ समय पहले ही टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना हुई है जहां 5 अगस्त से मैच शुरू होने वाले हैं। इस दौरान भारतीय क्रिकेटरों को उनके पार्टनर्स का साथ मिला है। हाल ही में खबरें थीं कि केएल राहुल ने ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स में आथिया शेट्टी को अपना पार्टनर बताया था। आथिया ने राहुल के साथ ही इंग्लैंड की उड़ान भरी थी। खबरें ये भी थीं कि आथिया उनके साथ ही रुकी हैं। दोनों की कुछ खुबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
खबरें और भी हैं…