May 17, 2024 : 4:27 AM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर बाजार LIVE:बाजार पर बिकवाली का दबाव, बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली; 15600 के पास आया निफ्टी, 52100 के करीब सेंसेक्स

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: July 28 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
- फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

– फाइल फोटो

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुझान है। सेंसेक्स लगभग 500 पॉइंट की गिरावट के साथ 52,100 के पास है। निफ्टी लगभग 150 अंक नीचे 15,600 पर कारोबार कर रहा है। छोटे और मझोले शेयरों के इंडेक्स में लगभग एक पर्सेंट की कमजोरी है। सेक्टर इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी के बैंक इंडेक्स में है।

विदेशी बाजारों में कमजोरी और खासतौर पर एशिया में मिले-जुले रुझानों के बीच आज घरेलू बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। सेंसेक्स 95 पॉइंट ऊपर 52,673 और निफ्टी 15 अंक की बढ़त के साथ 15,761 पर खुला।

बाजार में कमजोरी की वजह…

  • एशिया के ज्यादातर शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट का रुझान
  • कल यूरोपीय और अमेरिकी शेयर बाजार भी लाल निशान में बंद हुए थे
  • अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले से पहले निवेशक नर्वस हैं
  • रिलायंस, HDFC बैंक, TCS, मारुति समेत कई बड़े शेयरों में गिरावट है

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में शामिल सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयर्स…

घरेलू बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेज उतार-चढ़ाव के बीच कमजोरी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 273.51 पॉइंट गिरकर 52,578.76 पर रहा था। निफ्टी 78 पॉइंट की कमजोरी के साथ 15,746.45 पर बंद हुआ था। निफ्टी के 33 शेयर लाल निशान में बंद हुए थे, जबकि सेंसेक्स के 20 शेयरों में कमजोरी रही थी।

निफ्टी के मिड कैप इंडेक्स में 0.43% की गिरावट आई थी। स्मॉल कैप इंडेक्स 0.02% की मामूली कमजोरी के साथ बंद हुआ था। सेक्टर इंडेक्स में सबसे ज्यादा 4.33% की गिरावट निफ्टी फार्मा में आई थी। बाजार को निफ्टी के मेटल इंडेक्स में 1.46% और बैंक इंडेक्स में 0.38% की मजबूती का सपोर्ट मिला था।

आज के वित्तीय परिणाम

आज इन कंपनियों के वित्तीय नतीजे आने वाले हैं: मारुति सुजुकी, नेस्ले, एबीबी इंडिया, एस्टेक लाइफ साइंसेज, बिड़ला सॉफ्ट, सेंट्रल बैंक, सेंचुरी टेक्सटाइल्स, कोफोर्ज, धनलक्ष्मी बैंक, एंबैसी ऑफिस पार्क्स REIT, गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स, जियोजित फाइनेंशियल, ग्रीनपैनल, ग्रिंडवेल नॉर्टन, हैपिएस्ट माइंड्स, हेरिटेज फूड्स, HSIL, ICRA, IDBI बैंक, JM फाइनेंशियल, महिंद्रा लाइफस्पेस, महानगर गैस, फाइजर, रैडिको खैतान, रामको सिस्टम्स, रूट मोबाइल, RPG लाइफ साइंसेज, सागर सीमेंट्स, टाटा कॉफी, TCI एक्सप्रेस, टीमलीज सर्विसेज, यूनाइटेड ब्रुवरीज, UTI AMC और वेलस्पन गुजरात।

एशिया में मिला-जुला का रुझान

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुझान है। जापान का निक्केई 1.10% से ज्यादा टूटा हुआ है। चीन के शंघाई कंपोजिट में लगभग आधा पर्सेंट की कमजोरी है। लेकिन, हांगकांग के हैंगसेंग में लगभग 0.70% की मजबूती है। कोरिया का कोस्पी लगभग 0.1% ऊपर चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरी में लगभग 0.8% की कमजोरी है।

अमेरिका और यूरोप में गिरावट

मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डाऊ जोंस में 0.24% की कमजोरी आई। नैस्डैक 1.21% टूट गया, एसएंडपी 500 में 0.47% का नुकसान हुआ। यूरोपीय बाजारों में भी कमजोरी रही। ब्रिटेन का FTSE 0.42% गिरकर बंद हुआ। फ्रांस के CAC में 0.71% की कमजोरी रही। जर्मनी के DAX में 0.64% की गिरावट आई।

FII और DII डेटा

NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, मंगलवार 27 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 1,459.08 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। यानी उन्होंने जितने रुपए के शेयर खरीदे, उससे इतने ज्यादा रुपए के शेयर बेच दिए। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने शुद्ध रूप से 729.96 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

9.48 AM निफ्टी के सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में हैं। सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में है।

9.20 AM बाजार आज खुलने के कुछ समय बाद ही लाल निशान में आ गया। सेंसेक्स के 30 में से सात शेयरों में मजबूती है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

प्रियंका बोलीं- बिकनी, घूंघट, जींस या हिजाब, महिलाओं को मर्जी के कपड़े पहनने का अधिकार

News Blast

महंगाई की मार: आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, दिल्ली में पेट्रोल 81.70 और डीजल 71.62 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा

Admin

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने रिलायंस जियो को ‘क्लीन’ नेटवर्क बताया, चीनी कंपनी हुवावे के उपकरण इस्तेमाल नहीं करने पर सराहना

News Blast

टिप्पणी दें