May 19, 2024 : 11:47 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

देश में कीमतों को एक समान करने की योजना नहीं:पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह ने कहा- मध्यप्रदेश पेट्रोल और राजस्थान डीजल पर सर्वाधिक टैक्स वसूलता है

  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • Petroleum Minister Hardeep Singh Said Madhya Pradesh Collects Maximum Tax On Petrol And Rajasthan Diesel

नई दिल्ली6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी। - Dainik Bhaskar

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी।

मध्यप्रदेश पेट्रोल और राजस्थान डीजल पर देश में सर्वाधिक टैक्स वसूलता है। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में दी। पुरी के जवाब के अनुसार मध्यप्रदेश पेट्रोल पर 31.55 रुपए प्रति लीटर वैट लगाता है, जो देश में सर्वाधिक है। वहीं, राजस्थान डीजल पर 21.82 रुपए प्रति लीटर वैट लेता है। पेट्रोल और डीजल पर सबसे कम वैट अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में क्रमशः 4.82 रुपए और 4.74 रुपए प्रति लीटर है। लोकसभा में उदय प्रताप सिंह और रोडमल नागर के प्रश्न के लिखित उत्तर में पुरी ने यह जानकारी दी।

सदस्यों ने पूछा था कि क्या सरकार पूरे देश में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों को एक समान करने की कोई योजना तैयार कर रही है। जवाब में पुरी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के मूल्य वैट और स्थानीय वसूलियों जैसे घटकों के कारण हर जगह अलग होते हैं। इसलिए पूरे देश में पेट्रोल, डीजल की कीमतों को समान करने की कोई योजना विचाराधीन नहीं है। अब तक जीएसटी ने तेल, गैस को इस टैक्स में शामिल करने की सिफारिश नहीं की है।

केंद्रीय उत्पाद शुल्क के रूप में 32 रु. लिए जाते हैं
केंद्रीय मंत्री ने एक अन्य उत्तर में कहा कि 2010 से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों के आधार पर तय होती है। इन पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क के रूप में 32 रुपए लिए जाते हैं। इस राजस्व का उपयोग 80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सहायता देने में किया जाता है। इसके अलावा लोगों को नि:शुल्क टीका लगाने, न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि में किया जाता है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

मध्‍य प्रदेश में पहली बार 904 चिकित्सा विशेषज्ञों की सीधी भर्ती की जाएगी

News Blast

ED की रेड के बाद अर्पिता की चार कारें गायब, गाड़ियों में भी कैश की आशंका

News Blast

ग्लोबल पाटीदार व्यापार सम्मेलन: पीएम मोदी ने सरदार पटेल को किया याद, बोले- सामान्य परिवार का युवा भी बने उद्यमी

News Blast

टिप्पणी दें