May 3, 2024 : 11:54 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

डेल्टा वैरिएंट का असर:फ्रांस और इटली में पर्यटकों के लिए वैक्सीन पास अनिवार्य; यूरोप ने पाबंदियां फिर बढ़ाईं; पर्यटकों पर रोक, टीके पर जोर

  • Hindi News
  • International
  • Vaccine Passes Mandatory For Tourists In France And Italy; Europe Lifts Restrictions Again; Ban On Tourists, Emphasis On Vaccine

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नए अध्ययन के अनुसार कोरोना का डेल्टा वैरिएंट अल्फा वैरिएंट की तुलना में 60% अधिक तेजी से फैलता है। - Dainik Bhaskar

नए अध्ययन के अनुसार कोरोना का डेल्टा वैरिएंट अल्फा वैरिएंट की तुलना में 60% अधिक तेजी से फैलता है।

यूरोप में कोरोना पाबंदियां फिर से बढ़ा दी गई है। इसके दो प्रमुख कारण हैं। पहला- ज्यादातर यूरोपीय देशों में डेल्टा वैरिएंट के अधिक मामले आ रहे हैं। दूसरा- ब्रिटेन अनलॉक हो चुका है। यहां डेल्टा वैरिएंट के 99% नए मामले हैं। इसके बावजूद ब्रिटेन के लोग अन्य देशों की यात्रा कर रहे हैं। इसलिए नीदरलैंड्स, बुल्गारिया सहित कई यूरोपीय देशों ने ब्रिटिश पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी है। लेकिन यूरोप के दक्षिणी देशों में बड़ी मात्रा में ब्रिटिश पर्यटक आ रहे हैं।

विशेषज्ञों का अनुमान है आने वाले सप्ताहांत में यूरोपीय देशों में 1,35,000 विदेशी पर्यटक यात्रा पर होंगे। इससे कोरोना तेजी से फैल सकता है। इसलिए यूरोपीय देशों ने सीमा नियंत्रण सख्त कर दिया है। जर्मनी ने नीदरलैंड्स और स्पेन के यात्रियों के लिए क्वारेंटाइन अनिवार्य किया है। ग्रीस, इटली, फ्रांस और पुर्तगाल वैक्सीन पासपोर्ट लाने जा रहे हैं। इटली और फ्रांस ने जिम, सिनेमा और म्यूजियम में प्रवेश के लिए पूर्ण टीकाकरण प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया है।

विशेषज्ञों की राय: 60% अधिक तेजी से फैलता है डेल्टा वैरिएंट
लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन में संक्रामक रोग के प्रोफेसर मार्टिन हिबर्ड ने कहा, ‘नए अध्ययन के अनुसार कोरोना का डेल्टा वैरिएंट अल्फा वैरिएंट की तुलना में 60% अधिक तेजी से फैलता है। अगर पाबंदियां न हो तो कोरोना का मूल स्ट्रैन 10 लोगों से 25 लोगों में फैल सकता है। जबकि डेल्टा वैरिएंट 10 लोगों से 70 लोगों में फैल सकता है। यही कारण है पहले ब्रिटेन और अब बाकी यूरोपीय देशों में कोरोना तेजी से फैल रहा है।

यूरोप: आधी आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका, पर अंतर बड़ा
यूरोप की आधी से ज्यादा आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। लेकिन देशों के बीच टीकाकरण में बड़ा अंतर है। विशेषज्ञों के अनुसार मामलों में तेजी से बढ़ोतरी पूर्ण टीकाकरण करा चुके लोगों के लिए भी खतरनाक है। फ्रांस में इसी माह के दूसरे हफ्ते में राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने टीकाकरण को लेकर चेतावनी दी थी। उसके बाद 37 लाख लोगों ने टीके के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।

यूरोप में डेल्टा वैरिएंट के नए मामले
ब्रिटेन 99%
इटली 87%
जर्मनी 74%
स्पेन 73%
फ्रांस 68%

अमेरिका: फाउची ने कहा- जहां टीकाकरण कम, वहां खतरा है
अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने कहा, ‘अमेरिका कोरोना से निपटने के मामले में गलत दिशा में है। डेल्टा वैरिएंट उन जगहों पर तेजी से फैल रहा है, जहां टीकाकरण की दर कम है। स्वास्थ्य अधिकारी देश में फिर मास्क अनिवार्य करने पर विचार कर रहे हैं। जिन लोगों को संक्रमण होने का खतरा अधिक है, उन्हें बूस्टर वैक्सीन देने पर विचार किया जा रहा है।’

खबरें और भी हैं…

Related posts

खुशखबरी! भोपाल रेल मंडल के यात्रियों के लिए रेल किराए में मिलेगी 5% की छूट, बस करना होगा ये काम

News Blast

भारत में अमेरिका के नए राजदूत हो सकते हैं एरिक:लॉस एंजिलिस के मेयर एरिक गारसेटी को राष्ट्रपति बाइडेन ने नॉमिनेट किया, सीनेट की मुहर लगना बाकी

News Blast

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान भेजे 10 हजार जिहादी:राष्ट्रपति अशरफ गनी बोलेे- इमरान और उनके जनरल तालिबान का पक्ष लेते रहे, विवाद के बाद शांति सम्मेलन टला

News Blast

टिप्पणी दें