May 20, 2024 : 9:43 PM
Breaking News
MP UP ,CG

दहेज न मिलने पर महिला को घर से निकाला:ग्वालियर में डॉक्टर को चाहिए 10 लाख रुपए, नहीं मिले तो पत्नी के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य; देवर ने भी की छेड़छाड़, सास ने पीटा

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Doctor Husband Wants 10 Lakh Rupees, If Not Found, Then He Did Unnatural Act With Wife, Brother in law Teased, Mother in law Beaten

ग्वालियर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक फोटो

ग्वालियर में दहेज के लिए पत्नी को एसिड पिलाने का मामले के बाद अब दहेज के लिए एक डॉक्टर ने सारी हदें पार कर दी। डॉक्टर ने 10 लाख रुपए के लिए पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए। देवर ने भी महिला के साथ छेड़छाड़ की। जब बहू ने अपने साथ हुए कृत्य के बारे में सास को बताया तो उसने भी बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद महिला को घर से धक्के देकर निकाल दिया गया। घटना महाराजपुरा आदित्यपुरम की है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना, अप्राकृतिक कृत्य, छेड़छाड़ और मारपीट की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की है। फिलहाल आरोपी नहीं पकड़े गए हैं। कुछ दिन पहले ग्वालियर के डबरा में 3 लाख रुपए के लिए पति ने पत्नी को एसिड पिला दी थी। महिला का दिल्ली में इलाज चल रहा है।

ग्वालियर में रहने वाली एक युवती की अप्रैल 2014 में आदित्यपुरम निवासी एक डॉक्टर से शादी हुई थी। इसके बाद कुछ दिन तक सब ठीक चला, लेकिन इसके बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी। महिला का पति उससे मायके से 10 लाख रुपए लाने के लिए कहने लगा। मना करने पर मारपीट की जाती थी। हद तो तब हो गई जब पति दहेज न लाने के गुस्से में पत्नी से अप्राकृतिक ढंग से शारीरिक संबंध बनाने लगा। वह लगातार ऐसा करता रहा। इतना ही नहीं महिला के साथ उसके देवर ने भी छेड़छाड़ की।

महाराजपुरा थाना में दर्ज हुई है FIR, लेकिन अभी तक कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है

महाराजपुरा थाना में दर्ज हुई है FIR, लेकिन अभी तक कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है

सोचा सास मदद करेगी, लेकिन उसने बंधक बनाकर पीटा

अपने साथ ऐसे व्यवहार पर महिला ने अपनी सास को पूरी बात बताई, लेकिन सास और ननद ने मिलकर बंधक बनाया और मारपीट की। इतना ही नहीं हर समय खुदकुशी करने के लिए विवश करती रहीं। महिला ने पुलिस को बताया कि ससुराल पक्ष चाहता था कि वह किसी तरह खुदकुशी कर ले। जब उनका एक भी इरादा कामयाब नहीं हुआ तो महिला को ससुराल पक्ष ने घर से बाहर निकाल दिया।

पति, सास, ससुर, देवर और ननद पर हुई FIR

महिला को जब घर से निकाल दिया तो उसने अपने मायके में पहुंचकर उसके साथ हो रहे बुरे बर्ताव के बारे में बताया। इसके बाद महिला अपने पिता, मां व भाई के साथ महाराजपुरा थाना पहुंची और शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपी पति, देवर, ननद व सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना से लेकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

रिवर फ्रंट घोटाले में कार्रवाई:यूपी, राजस्थान और बंगाल में 40 जगहों पर CBI के छापे, अखिलेश यादव के कई करीबी और गोरखपुर में BJP विधायक निशाने पर

News Blast

भारत के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग तरीके से मनाई जाती है मकर संक्रांति, जानें इनके तरीके

News Blast

झाड़ू बनाने वाले छगन को प्रधानमंत्री ने प्लास्टिक की बोतल यूज न करने की सलाह दी, लेकिन मंच पर ही अफसरों और मंत्रियों की टेबल पर रखीं पानी की ढेरों बोतलें

News Blast

टिप्पणी दें