May 18, 2024 : 5:43 PM
Breaking News
बिज़नेस

गोल्ड की तस्करी में एयरलाइंस के कर्मचारी:72.46 लाख रुपए के सोने की तस्करी कर रहे थे, स्पाइसजेट, इंडिगो के चार कर्मचारी गिरफ्तार

  • Hindi News
  • Business
  • Delhi Airport Gold Smuggling Case Update; Spicejet Indigo Employees Arrested By Custom

मुंबई19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 74 लाख रुपए का सोना पकड़ा गया है। - Dainik Bhaskar

दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 74 लाख रुपए का सोना पकड़ा गया है।

  • दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग कई दिनों से इस पर नजर रख रहा था
  • 21 जुलाई से लगातार इस मामले में ऑपरेशन चलाया जा रहा था

दिल्ली एयरपोर्ट कस्टम ने बड़ा खुलासा किया है। कस्टम ने सोने की तस्करी करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें 4 लोग इंडिगो और स्पाइसजेट के कर्मचारी हैं। इनके पास से 72.46 लाख रुपए के सोने मिले हैं।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, कस्टम अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर इन लोगों को गिरफ्तार किया है। कस्टम अधिकारी यह ऑपरेशन 21 जुलाई से ही चला रहे थे और अंत में शनिवार को उनको सफलता मिली। इसमें दो लोग एक कंसाइनमेंट के साथ और एयरलाइंस कर्मचारियों के साथ 5 लोगों को दूसरे कंसाइनमेंट के साथ गिरफ्तार किया गया।

कस्टम विभाग जांच कर रहा है

इस मामले में कस्टम विभाग जांच कर रहा है। हालांकि इंडिगो और स्पाइसजेट की ओर से अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। दरअसल इस समय दिल्ली और मुंबई से ज्यादा फ्लाइट्स उड़ रही हैं और उतर रही हैं। हालांकि पहले भी ये दोनों व्यस्ततम एयरपोर्ट रहे हैं। दिल्ली में हुई इस घटना की वजह से अब कस्टम विभाग एयरलाइंस कर्मचारियों की जांच में तेजी ला सकता है। हालांकि एयरलाइंस कर्मचारियों की भी एयरपोर्ट पर पूरी जांच होती है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

पहली तिमाही में टाटा मोटर्स को 8,443 करोड़ और सन फार्मा को 1,655 करोड़ रुपए का भारी घाटा, दोनों के शेयर बढ़त के साथ बंद

News Blast

देश की फार्मा कंपनियों ने चीन का नाम लेने से किया परहेज, जनवरी-मार्च तिमाही की अर्निंग कॉल में दिखा इसका असर

News Blast

पावरफुल और स्टाइलिश: जल्द लॉन्च होगा CFMoto का इलेक्ट्रिक स्कूटर, 110Kmph की रफ्तार से दौड़ेगा, जानिए क्या है खास

Admin

टिप्पणी दें