April 30, 2024 : 11:46 AM
Breaking News
MP UP ,CG

दूल्हे का हत्यारा गिरफ्तार:पत्नी की दूसरी शादी के वरमाला कार्यक्रम में हुआ था शामिल, बाजार से चाकू खरीदकर रात में सो रहे दूल्हे की गला रेत की थी हत्या, इंदौर में राज मल्हौत्रा बनकर काट रहा था फरारी

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Was Involved In The Varmala Program Of Wife’s Second Marriage, The Groom Sleeping In The Night Was Murdered By Buying A Knife From The Market, In Indore, He Was Cutting As Raj Malhotra.

सागर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आरोपी देवीलाल कुशवाहा। - Dainik Bhaskar

आरोपी देवीलाल कुशवाहा।

खुरई के घोरट गांव में 16 जुलाई को दूल्हे की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी हत्या पहले पति ने की थी। वारदात को अंजाम देने के पहले आरोपी पत्नी की दूसरी शादी के वरमाला कार्यक्रम में शामिल हुआ था। वहीं, वारदात के बाद फरार हो गया था। आरोपी इंदौर में नाम बदलकर फरारी काट रहा था।

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी देवीलाल (27) पिता दयाराम कुशवाहा निवासी मड़ैया माफी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल लिया है। दरअसल, ग्राम घोरट निवासी रघुराज (30) पिता हल्के कुशवाहा ने कृष्णा कुशवाहा से कोर्ट मैरेज की थी। 15 जुलाई को वरमाला कार्यक्रम था। रात में सोते समय दूल्हे रघुराज की हत्या की गई थी।

एसडीपीओ सुमित केरकेट्टा ने बताया, दुुल्हन कृष्णा के पहले पति पर संदेह था। आरोपी देवीलाल इंदौर में नाम बदलकर छिपा था। वह इंदौर में राज मल्होत्रा के नाम से रह रहा था। सूचना मिलने पर टीम इंदौर पहुंची।

पालदाह थाना भवरकुआं इंदौर क्षेत्र में देवीलाल को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने कहा मैं देवीलाल नहीं हूं, राज मल्होत्रा हूं, लेकिन आईडी कार्ड मांगा तो भागने लगा। जिसे पुलिस जवानों ने पकड़ लिया।

दूल्हे रघुराज कुशवाहा की हत्या की गई थी।

दूल्हे रघुराज कुशवाहा की हत्या की गई थी।

पहले पूरी शादी देखी, फिर पीछे आया और की थी हत्या
खुरई थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने बताया, आरोपी देवीलाल ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी कृष्णा कुशवाहा से मृतक रघुराज कुशवाहा ने 26 जून को शादी की थी। उसके बाद 30 जून को अपने दो वर्ष के बेटे को लेने आया था। 1 जुलाई को बेटा लेकर गया, तभी घर की स्थिति देख ली थी। उसके बाद वापस इंदौर नहीं गया। 15 जुलाई को परिजनों के सामने जब वरमाला की बात सुनी तो मन खराब हो गया।

शादी की खुशियां मातम में बदली:वरमाला कार्यक्रम के बाद छत पर सो रहे दूल्हे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, पत्नी के पहले पति पर संदेह

जानकारी लेकर ज्वाला माई मंदिर जालंधर पहुंच गया, पूरी शादी देखी। बहुत गुस्सा आया, बाद में वह लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से वापस लौटे। तभी पीछे बाइक से लिफ्ट लेकर खुरई तक पहुंचा। बाजार से धारदार चाकू खरीदा। लिफ्ट लेकर जगदीशपुरा पहुंच गया। उसके बाद रात में घोरट पहुंचा। जब सभी लोग सो गए तो रात करीब 2.30 से 3 बजे के बीच रघुराज के घर के बाजू से शौचालय के पास तीन फीट की दीवार से ऊपर चढ़ा और छज्जा पर पहुंच गया। जहां सो रहे रघुराज का गला रेत दिया।

पैर में मोच आई, वह भी ठीक कराई
आरोपी ने बताया कि वारदात के समय छत पर चढ़ने-उतरने में पैर में मोच आ गई थी। पैदल चलकर कच्चे रास्ते से सड़क पर पहुंचा। लिफ्ट ली और गुरुकुल के पास उतरा। वहां से ऑटो लेकर हिरनछिपा गांव गया। जहां परिचित से मोच ठीक कराई। फिर बस से मालथौन गया और मालथौन में शाम को बस से इंदौर के लिए रवाना हो गया था। इंदौर में नाम बदलकर मजदूरी कर रहा था।

वारदात के बाद विलाप करती पत्नी कृष्णा। (फाइल फोटो)

वारदात के बाद विलाप करती पत्नी कृष्णा। (फाइल फोटो)

खबरें और भी हैं…

Related posts

उज्जैन में राधा-कृष्ण और बलराम को हुआ कोरोना!:इम्युनिटी के लिए ले रहे पनीर और काढ़ा, मोतियों से बन रही साढ़े चार लाख की तीन ड्रेस; 12 जुलाई को पहनकर निकलेंगे

News Blast

वनअधिकार पट्टे के लिए 205 में से केवल 2 ही पात्र

News Blast

महाशिवरात्रि आज: मंदिरों में शिव का जल-दूध से हुआ अभिषेक, आज निकलेंगी भगवान की बारात, मुख्यमंत्री बड़वाले महादेव मंदिर में करेंगे पूजा

Admin

टिप्पणी दें