May 17, 2024 : 6:08 PM
Breaking News
MP UP ,CG

घर पर ताला लगाकर भागी आरोपी ननद:दिल्ली केन्द्रीय मंत्री के घर पहुंचे परिजन, मांगी मदद, पति के तेजाब पिलाने के बाद जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है महिला

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Relatives Reached Delhi Union Minister’s House, Sought Help, Woman Is Struggling For Life After Her Husband Gives Acid

ग्वालियरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
पीड़िता शशि जाटव। - Dainik Bhaskar

पीड़िता शशि जाटव।

डबरा में सिर्फ 3 लाख रुपए के लिए पत्नी को तेजाब पिलाने के मामले में पीड़िता के पति, भाभी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, लेकिन आरोपी ननद घर पर ताला लगाकर भाग गई है। शुक्रवार को पीड़िता की हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। उसे ब्लड की जरूरत है, लेकिन दिल्ली में ब्लड तक नहीं मिल पा रहा है।

शुक्रवार को घायल के परिजन केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बंगले पर पहुंचे। उनसे मदद की गुहार लगाई है। केन्द्रीय मंत्री ने मदद का आश्वासन दिया है। तेजाब शरीर में जाने से घायल महिला के सभी अंग नष्ट हो गए हैं। उसे बचाने के लिए शनिवार को डॉक्टर ऑपरेशन कर आखिरी प्रयास करेंगे। यदि ऑपरेशन सफल रहता है, तो बचने की संभावना बढ़ जाएगी।

यह है मामला

घाटीगांव सिमरिया निवासी 22 वर्षीय शशि जाटव की शादी 17 अप्रैल 2021 को डबरा के रामगढ़ निवासी वीरेन्द्र कुमार जाटव के साथ हुई थी। शादी में शशि के मायके वालों ने 10 लाख रुपए तक खर्च किए थे। लॉकडाउन के बाद वीरेन्द्र को नई कार खरीदनी थी। इसमें 3 लाख रुपए कम पड़ रहे थे। उसने पत्नी को मायके से रुपए लाने के लिए कहा। 27 जून की रात फिर रुपए के लिए कहा गया। इस बार मना करने पर पति ने शशि को हत्या के इरादे से जबरदस्ती एसिड पिला दिया। एसिड पीते ही नवविवाहिता गले में जलन मचने से तड़पने लगी। तत्काल ग्वालियर में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत खराब होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया था। इसके बाद डबरा सिटी थाना में सिर्फ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया था।

दिल्ली में वहां दो दिन पहले शशि ने SDM के सामने बयान में पति के द्वारा एसिड पिलाने की बात कही थी। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य स्वाति मालीवाल के मामले में CM शिवराज सिंह को ट्वीट करने के बाद से यह मुद्दा चर्चित बना हुआ है। मामले में तीन आरोपी हैं। पुलिस ने आरोपी पति वीरेन्द्र जाटव, वीरेन्द्र की भाभी मिथलेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब पीड़िता की ननद की गिरफ्तारी रह गई है। इस मामले में विवेचना अधिकारी ASI को सस्पेंड करने के बाद TI डबरा सिटी थाना विनायक शुक्ला को हटा दिया गया है।

शनिवार को है ऑपरेशन

पीड़िता शशि जाटव की हालत गुरुवार रात से ही खराब है। शुक्रवार रात उसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई है। उसे लगातार ब्लड की आवश्यकता है, लेकिन नहीं मिल रहा है। आर्थिक मदद के लिए परिजन शुक्रवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बंगले पर भी पहुंचे। नरेन्द्र सिंह तोमर तो वहां उपलब्ध नहीं थे, लेकिन उन्होंने पीए को कहकर मदद करने के लिए कहा है। शनिवार सुबह शशि का ऑपरेशन होना है। उसी पर उसकी जिंदगी और मौत टिकी हुई है।

घर पर लगा मिला ताला

डबरा सिटी थाना पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले की तीसरी आरोपी पीड़िता की ननद बबीता की तलाश में उसके घर पर दबिश दी, लेकिन ननद पहले ही घर पर ताला डालकर भाग गई है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

24 घंटे के अंदर जिले में मिले कोरोना के 20 मरीज, महाराष्ट्र से आए एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल

News Blast

अब चैंबर ने लिखा सिंधिया को पत्र:ग्वालियर से रायपुर, जयपुर, इंदौर और भोपाल के लिए फ्लाइट्स की मांग, व्यापारी बोले-इससे व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

News Blast

शाम 6:30 बजे शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

News Blast

टिप्पणी दें