May 17, 2024 : 7:47 PM
Breaking News
MP UP ,CG

सीहोर की महिला को रायसेन में बेचा:काम दिलाने के बहाने ले गई थी मुंह बोली बहन, 1.85 लाख रुपए में किया सौदा; खरीदार ने राजस्थान ले जाकर किया दुष्कर्म

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Sehore
  • Raisen Took The Woman’s Mouth On The Pretext Of Getting Her Work Done; Bench Here For 1 Lakh 85 Thousand, The Misdeed Was Done By Taking The Woman To Rajasthan

सीहोर5 घंटे पहले

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

3 महीने पहले रेहटी इलाके से लापता महिला राजस्थान में मिली। महिला की मुंहबोली बहन ने ही उसे 1 लाख 85 हजार रुपए में रायसेन में बेच दिया था। आरोपी उसे राजस्थान लेकर गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

SDOP एसएस पटेल ने बताया, 21 अप्रैल को रेहटी निवासी शख्स ने 27 वर्षीय पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसपी एसएस चौहान के निर्देश पर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे के नेतृत्व में टीम बनाई। उन्होंने बताया, महिला की खोज में टीम ने कई जगह दबिश दी। कई लोगों से पूछताछ भी की गई। जांच में पता चला, उक्त महिला राजस्थान में है। इसके बाद टीम राजस्थान के लिए रवाना हुई।

राजस्थान में बंधक बनाकर रखा

टीआई अरविंद कुमरे ने बताया, यह महिला राजस्थान में मिली है। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसकी मुंह बोली बहन काम दिलाने के बहाने से उसे रायसेन के गौहरगंज ले गई। यहां से एक अन्य व्यक्ति और उसकी बहन शादी के बहाने राजस्थान ले गए। यहां एक व्यक्ति को एक लाख 85 हजार रुपए में बेच दिया। महिला ने पुलिस को बताया, वह उसे राजस्थान स्थित उसके गांव ले गया। यहां उसे बंधक बनाकर रखा।

उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि इसमें शामिल दो अन्य आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस टीम इनकी खोजबीन कर रही है। एसपी ने टीम को इनाम देने की घोषणा की है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

फ्रेशर पार्टी के नाम पर PUB में झूमे स्टूडेंट्स, होलकर कॉलेज का मामला

News Blast

10 दिन बाद बाजार खुले; आज 111 कोरोना पॉजिटिव मिले, मरीजों की संख्या 7327 हुई, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह भी संक्रमित

News Blast

One crook injured in encounter between police and miscreants, 6 lakh rupees recovered from loot | पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार; लूट के साढ़े 6 लाख रुपए बरामद

Admin

टिप्पणी दें