May 19, 2024 : 1:12 PM
Breaking News
MP UP ,CG

निगम के अफसर के यहां दूसरे दिन भी चली कार्रवाई:2016 से नहीं खोला गया था लॉकर, बैंक खातों में जमा है 46 लाख रुपए, लड़की की शादी में किया था बेहिसाब खर्च, खंगाल रही लोकायुक्त

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Morena
  • The Locker Was Not Opened Since 2016, The Girl’s Marriage Had Cost Unaccounted For, The Lokayukta Was Investigating

मुरैना7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
बैंक के बाहर खड़ी लोकायुक्त की गाड़ी। - Dainik Bhaskar

बैंक के बाहर खड़ी लोकायुक्त की गाड़ी।

  • नगर निगम के भ्रष्ट अफसर संतोष शर्मा के खिलाफ दूसरे दिन भी चली कार्रवाई

नगर निगम के लेखाधिकारी संतोष शर्मा के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई गुरुवार को दूसरे दिन भी चली। लोकायुक्त की टीमें उसका लॉकर खोलने व्यवसायिक बैंक पहुंची। जहां लॉकर खोला लेकिन कुछ नहीं मिला। बैंक प्रबंधन ने बताया कि लॉकर साल 2016 से नहीं खोला गया है। इसके बाद टीम के सदस्य दूसरे बैंक में पहुंचे जहां संतोष शर्मा के बैंक खाते थे। वहां जाकर उन खातों को सील करने की कार्रवाई की गई। उन खातों में 46 लाख रुपए जमा हैं। लोकायुक्त अब संतोष शर्मा की बेटी की शादी में खर्च की गई राशि का हिसाब-किताब लगा रही है। शादी में संतोष शर्मा ने मैरिज गार्डन पर लाखों रुपए खर्च कर दिए थे।

नगर निगम के लेखाधिकारी संतोश शर्मा।

नगर निगम के लेखाधिकारी संतोश शर्मा।

बेटी की शादी में करोड़ रुपए से अधिक खर्च
बता दें कि संतोष शर्मा ने अपनी बेटी की शादी साल 2019 में की थी। यह शादी शाही अंदाज में की गई थी। बेटी की शादी के अलावा अन्य तीन बेटियों की शादी में उसने कितना खर्च किया है। इसकी डिटेल लोकायुक्त संगठन खंगाल रहा है।
ब्याज पर पैसा देता था संतोष शर्मा
लोकायुक्त ने बताया कि संतोष शर्मा ब्याज पर लोगों को पैसा देता था। ब्याज भी वह अधिक लगाता था। लाखों रुपए ब्याज पर उसके लोगों के पास हैं। यह पैसा किन लोगों के पास है। इसकी जांच भी लोकायुक्त संगठन कर रहा है।

घर के अन्दर कार्रवाई करती लोकायुक्त की टीम। फाइल फोटो।

घर के अन्दर कार्रवाई करती लोकायुक्त की टीम। फाइल फोटो।

रजिस्ट्रार ऑफिस में खंगाली जा रही प्रापर्टी की जानकारी
बताया जा रहा है कि संतोष शर्मा पद पर रहते हुए करोड़ों रुपए की प्रापर्टी खरीदी है। यह प्रापर्टी मुरैना के अलावा, ग्वालियर व आसपास के शहरों में है। लोकायुक्त संगठन रजिस्ट्रार कार्यालय से इसकी जानकारी निकाल रहा है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

गांधी सागर-राणा सागर पहली बार जून में 60-70% भरे, जुलाई में ही गेट खुलने की संभावना, ऐसा हुआ तो चंबल में फिर बाढ़ का खतरा

News Blast

खजराना गणेश में गिनती जारी: दानपेटियों से तीसरे दिन निकले 19 लाख 62 हजार रुपए, तीन दिन की गिनती में अब तक 66 लाख से ज्यादा रुपए निकले

Admin

आकाश गंगाओं के ब्लैक होल में प्रकाश किरणें कहां से आती हैं, इंदौर आईआईटी के प्रोफेसर ने शोध में लगाया पता

News Blast

टिप्पणी दें