May 5, 2024 : 6:56 PM
Breaking News
राज्य

भाजपा ने पूछा: राज्यों ने जब ऑक्सीजन की कमी से मौत का आंकड़ा दिया ही नहीं तो क्या कहें?

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:26 PM IST

सार
ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं होने को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष आमने सामने है। भाजपा ने विपक्ष पर जोरदार पलटवार किया है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने राहुल गांधी और केजरीवाल पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। 

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

केंद्र सरकार के ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं होने वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। वहीं सरकार की ओर से विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया जा रहा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। संबित पात्रा ने कहा कि किसी भी राज्य ने नहीं कहा कि ऑक्सीजन की कमी से मौत हुई है। राज्यों ने मौत के बारे में कोई आंकड़ा भेजा ही नहीं तो क्या जानकारी दी जाएगी। विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल का दोहरा रवैया सामने आया है। राहुल गांधी इस मुद्दे पर भ्रम फैला रहे हैं। संबित पात्रा ने शिवसेना नेता संजय राउत पर भी तंज कसा। पात्रा ने कहा कि संजय राउत झूठ का सहारा लेकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।  

विपक्ष में संवेदनशीलता की भारी कमी- भाजपादिल्ली में भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संबित पात्रा ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, संजय राउत समेत अन्य नेताओं पर आरोपों की झड़ी लगा दीं। संबित पात्रा ने कहा कि चाहे महामारी, चाहे वैक्सीन का विषय हो हर विषय में झूठ बोलना, हर विषय में भ्रम फैलाना और हर विषय में लोगों को बरगलाना, ये राहुल गांधी जी ने एक ट्विटर ट्रोल के रूप में काम करते हुए किया है। राज्यों से आई रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय मंत्री ने सदन में यह बात कही थी। केंद्र द्वारा डेटा तैयार नहीं किया जाता। राज्यों के आंकड़ों के आधार पर केंद्र ने सदन में जवाब दिया। विपक्ष बेवजह इस मामले पर राजनीति कर रहा है। विपक्ष में संवेदनशीलता की भारी कमी है। 

 
 

विस्तार

केंद्र सरकार के ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं होने वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। वहीं सरकार की ओर से विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया जा रहा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। संबित पात्रा ने कहा कि किसी भी राज्य ने नहीं कहा कि ऑक्सीजन की कमी से मौत हुई है। राज्यों ने मौत के बारे में कोई आंकड़ा भेजा ही नहीं तो क्या जानकारी दी जाएगी। विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल का दोहरा रवैया सामने आया है। राहुल गांधी इस मुद्दे पर भ्रम फैला रहे हैं। संबित पात्रा ने शिवसेना नेता संजय राउत पर भी तंज कसा। पात्रा ने कहा कि संजय राउत झूठ का सहारा लेकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।  

विपक्ष में संवेदनशीलता की भारी कमी- भाजपा
दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संबित पात्रा ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, संजय राउत समेत अन्य नेताओं पर आरोपों की झड़ी लगा दीं। संबित पात्रा ने कहा कि चाहे महामारी, चाहे वैक्सीन का विषय हो हर विषय में झूठ बोलना, हर विषय में भ्रम फैलाना और हर विषय में लोगों को बरगलाना, ये राहुल गांधी जी ने एक ट्विटर ट्रोल के रूप में काम करते हुए किया है। राज्यों से आई रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय मंत्री ने सदन में यह बात कही थी। केंद्र द्वारा डेटा तैयार नहीं किया जाता। राज्यों के आंकड़ों के आधार पर केंद्र ने सदन में जवाब दिया। विपक्ष बेवजह इस मामले पर राजनीति कर रहा है। विपक्ष में संवेदनशीलता की भारी कमी है। 

 

किसी भी राज्य ने ऑक्सीजन की कमी को लेकर हुई मृत्यु पर कोई आंकड़ा नहीं भेजा। किसी ने ये नहीं कहा कि उनके राज्य में ऑक्सीजन की कमी को लेकर मौत हुई है।

– डॉ @sambitswaraj pic.twitter.com/TjtQg2KXJj

— BJP (@BJP4India) July 21, 2021

 



[ad_2]

Related posts

Jeff Bezos Space Trip: 10 मिनट में 106 किमी का सफर करके लौटा न्यू शेफर्ड, जेफ बेजोस ने पूरी की अंतरिक्ष की सैर

News Blast

डिज़िटल बूम के बावजूद भारत में नकदी का चलन क्यों बना हुआ है सबसे अधिक?

News Blast

महाराष्ट्र : सरकार ने स्टैन स्वामी का मेडिकल रिकॉर्ड बॉम्बे हाईकोर्ट को सौंपा

Admin

टिप्पणी दें