May 16, 2024 : 2:46 PM
Breaking News
MP UP ,CG

सतना में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या:9 साल की बेटी बोली- पापा ने कपड़े धोने वाली मोगरी से मम्मी को मार दिया; आरोपी गिरफ्तार

सतना9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
घटनास्थल पर पड़ा महिला का शव। - Dainik Bhaskar

घटनास्थल पर पड़ा महिला का शव।

सतना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र के उतैली में पति ने चरित्र शंका में पत्नी की मोगरी मारकर रात हत्या कर दी। आरोपी की बेटी ने घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुष्पराज कुशवाहा और माया कुशवाहा (38) निवासी उतैली के बीच दरमियानी रात विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। जिसके चलते पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। घटना की रात में भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जो हत्या का कारण बन गया।

बीती रात पुष्पराज और माया के बीच कहासुनी हुई थी। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने घर में रखी मोगरी (कपड़ा धोने की लकड़ी) से पत्नी के सिर में लगातार कई बार किया। जिसके चलते पत्नी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस मामले पर कोलगंवा पुलिस ने बताया गया कि पुष्पराज और माया की एक 9 साल की बेटी है। जिसने बताया कि मम्मी पापा के बीच रात में विवाद हुआ और पापा कपड़े धोने वाली मोगरी से मम्मी को मार दिया। घटना की जानकारी सुबह पुलिस को लगी।

खबरें और भी हैं…

Related posts

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बताया अपना काम, कहा- कई साल पहले सपा काल में आरंभ हुआ था यह प्रयास

News Blast

मुरैना जिले में दो जगह फायरिंग, जौरा में मतदान रोकने की कोशिश; 1 बजे तक 42.71% वोटिंग

News Blast

पहले आग नहीं बुझाने पर हमला: खेतों में लगी थी आग, बुझाने पहुंचे फायर ब्रिगेड टीम पर हमला, मारपीट की, इसके बाद भी टीम आग पर काबू कर लौटी

Admin

टिप्पणी दें