May 19, 2024 : 6:46 AM
Breaking News
खेल

पहले वनडे में बने 10 बड़े रिकॉर्ड:टीम इंडिया की श्रीलंका पर 92वीं जीत, पाकिस्तान की बराबरी; धवन ने 50वीं बार 50+ रन की पारी खेली

कोलंबो3 घंटे पहले

टीम इंडिया ने 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने 80 गेंद बाकी रहते ही 263 रन का टारगेट हासिल कर लिया। भारत की इस जीत में कई रिकॉर्ड बने। इन्हीं में से 10 चुनिंदा रिकॉर्ड्स पर एक नजर…

1. श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत के रिकॉर्ड की बराबरी
यह भारत और श्रीलंका के बीच 160वां वनडे मैच था। इनमें से टीम इंडिया ने 92वीं बार जीत हासिल की है। अब टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत के मामले में पाकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान ने श्रीलंका को 155 मैचों में 92 बार हराया है।

2. शिखर धवन के इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे
इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे शिखर धवन ने 95 गेंदों पर 86 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे कर लिए। धवन यह कारनामा करने वाले भारत के 14वें बल्लेबाज बन गए हैं। 34,357 रन के साथ सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं। धवन के अब 10,051 रन हो गए हैं।

3. धवन ने गांगुली को पीछे छोड़ा
शिखर धवन ने इस पारी में 23 रन बनाने के साथ ही वनडे क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लिए। वे सबसे तेजी से इस मुकाम तक पहुंचने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गए हैं। 140 पारी में 6000 रन बनाने वाले धवन से आगे सिर्फ हाशिम अमला (123 पारी), विराट कोहली (136 पारी) और विलियम्सन (139 पारी) ही हैं। धवन ने विव रिचर्ड्स (141 पारी), जो रूट (141 पारी) और सौरव गांगुली (147 पारी) को पीछे छोड़ दिया है। धवन सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले ओपनर बन गए हैं।

4. धवन का 50वां 50+ स्कोर, ऐसा करने वाले भारत के 10वें बल्लेबाज
शिखर धवन ने अपने वनडे करियर में 50वीं बार 50+ का स्कोर बनाया। इसमें 33 अर्धशतक और 17 शतक शामिल हैं। धवन वनडे क्रिकेट में 50 बार 50+ का स्कोर बनाने वाले भारत के 10वें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (145), विराट कोहली (105), सौरव गांगुली (93), रोहित शर्मा (72), राहुल द्रविड़ (94), एमएस धोनी (82), युवराज सिंह (66), मोहम्मद अजहरुद्दीन (65), वीरेंद्र सहवाग (52) यह कारनामा कर चुके हैं।

5. श्रीलंका के खिलाफ सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने धवन
धवन ने इस पारी के दौरान श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वे श्रीलंका के खिलाफ सबसे कम पारियों (17 पारी) में इस मुकाम तक पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला (18 पारी) का रिकॉर्ड तोड़ा।

6. बतौर कप्तान पहले मैच में 50+ का स्कोर
धवन बतौर कप्तान अपने पहले वनडे में 50+ रन बनाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे पहले अजीत वाडेकर (1975), रवि शास्त्री (1986), सचिन तेंदुलकर (1997), अजय जडेजा (1998) ऐसा कर चुके हैं। धोनी ने बतौर कप्तान अपनी पहली पारी में अर्धशतक जमाया था, लेकिन यह कप्तान के तौर पर उनका दूसरा वनडे मैच था। पहले में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।

7. ईशान टी-20 और वनडे में पहली पारी में अर्धशतक जमाने वाले दूसरे भारतीय
ईशान किशन ने 42 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली। वे टी-20 और वनडे क्रिकेट दोनों में अपनी पहली ही पारी में अर्धशतक जमाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले रॉबिन उथप्पा ने यह कारनामा किया है। ईशान ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में अपनी पहली ही पारी में अर्धशतक जमाया था।

8. श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ लगातार नौवीं वनडे जीत
भारत ने श्रीलंका में श्रीलंका को लगातार 9 वनडे मैच में हरा दिया। अन्य कोई टीम इस रिकॉर्ड के आस-पास भी नहीं है। श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंका में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका ने लगातार चार जीत हासिल की है।

9. भारत का पावर प्ले में 8 साल का सबसे बड़ा स्कोर
भारत ने पावर प्ले (पारी के पहले 10 ओवर) में 91/1 का स्कोर बनाया। यह 2013 के बाद भारत का पावर प्ले में सबसे बड़ा स्कोर है। 2019 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 83/0 का स्कोर बनाया था।

10. बिना एक भी फिफ्टी के श्रीलंका का सबसे बड़ा स्कोर
श्रीलंका की ओर से एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जमा पाया। इसके बावजूद टीम ने 262/9 का स्कोर बनाया। यह बिना एक भी फिफ्टी के श्रीलंका का सबसे बड़ा वनडे स्कोर है। बिना एक भी फिफ्टी के उनका पिछला उच्चतम स्कोर 253 रन (विरुद्ध पाकिस्तान, 2006) था।

खबरें और भी हैं…

Related posts

शमी बोले- भारत का मौजूदा गेंदबाजी ग्रुप अब तक के इतिहास में सबसे बेहतर, रिजर्व में भी 145 की रफ्तार से बॉलिंग करने वाली खिलाड़ी

News Blast

यहां शादी से पहले लड़की को देना होता है वर्जिनिटी का सबूत

News Blast

इस साल पाकिस्तान की बजाय श्रीलंका की मेजबानी में हो सकता है एशिया कप, आईपीएल पर सस्पेंस बढ़ा

News Blast

टिप्पणी दें