May 19, 2024 : 11:28 AM
Breaking News
MP UP ,CG

MP में पति ने पत्नी को मार डाला:अवैध संबंधों के शक में पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या; बच्चे डर के मारे रातभर घर में दुबके रहे, आरोपी गिरफ्तार

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Betul
  • The Body Was Found 100 Meters Away From The House, The Head Was Crushed By The Stone, The Children Were Lurking In Fear All Night In The House

बैतूल5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सारनी में एक युवक ने पत्नी की सिर कुचलकर हत्या कर दी। पत्नी की बेवफाई की वजह से युवक ने हत्या की है। दो बच्चे रातभर घर में दुबके रहे। महिला का शव घर से 100 मीटर दूर पड़ा मिला। सुबह दोनों बच्चे पड़ोसियों के पास गए और मां की हत्या की बात बताई। बच्चों ने पुलिस को बताया कि पापा रात में मां को मारते हुए बाहर ले गए थे। वहां भी जमकर पीटा। आरोपी पति वारदात के बाद से रात से लापता हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह अवैध संबंध को बताया जा रहा है।

नीतू मालवीय पति जीवन मालवीय (30) राधाकृष्णन वार्ड क्रमांक 2 झुग्गी बस्ती सारनी में रहती थी। वह आठ दिन पहले ही अपने मायके देवास से आई थी। रविवार सुबह करीब 6 बजे झुग्गी बस्ती क्षेत्र में उसका शव पड़ा था। सिर पत्थर से कुचला हुआ था। उनके बच्चे आयुष (12) और वैष्णवी (11) नीतू को तलाशते हुए शव तक पहुंचे। इसके बाद दोनों ने रोते हुए पड़ोसियों को सूचना दी। SDOP महेंद्र सिंह चौहान, कार्यवाहक थाना प्रभारी फतेह बहादुर सिंह मौके पर दल के साथ पहुंचे। मौका स्थिति देखने के बाद FSL टीम बुलाई गई।

मृतका के बेटे आयुष मालवीय ने पुलिस से कहा कि रात में उसके पिता जीवन मालवीय और मां नीतू के बीच विवाद हुआ था। पापा मां को पीटते हुए घर के पीछे ले गए। बाहर भी पिता ने खूब मारपीट की। उसने बताया कि पिता ने ही पत्थर से मां को मार डाला।

घर से 100 मीटर दूरी पर पड़ा महिला का शव।

घर से 100 मीटर दूरी पर पड़ा महिला का शव।

भय के कारण घर में दुबके रहे बच्चे

हत्या रात 12 से 3 बजे के बीच की गई। मारपीट करते मां को बाहर ले जाने के बाद आयुष और वैष्णवी सुबह होने तक डर कर घर में दुबके रहे। सुबह होते ही पड़ोसियों को यह घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू की। उसे शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। पति ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी का दो लोगों से संबंध था। इसी को लेकर विवाद हुआ था।

राधाकृष्णन वार्ड क्रमांक 2 विजय नगर की झुग्गी बस्ती में एक 30 साल की महिला का शव पत्थरों से कुचल कर शव फेंका गया। मृतका का घर घटनास्थल से कुछ दूरी पर है। उसके बच्चों ने पिता द्वारा मारपीट करने की बात कही। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
– महेंद्र सिंह चौहान, एसडीओपी सारनी

खबरें और भी हैं…

Related posts

हाईकोर्ट ने लॉकडाउन में बकरीद पर छूट देने से इंकार किया, कहा- यह बंदी न तो मनमाने ढंग से लगाई गई है और न ही अकारण

News Blast

भोपाल में झमाझम:लोकल सिस्टम की वजह से बरसे बदरा, सड़कों पर भरा पानी, भोपाल में 21.2 एमएम बारिश; इंदौर में भी कुछ जगहों पर तेज बारिश

News Blast

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष ने लिखा खत; कहा- भूमि पूजन करने आएं, नहीं लगने देंगे भीड़

News Blast

टिप्पणी दें