May 18, 2024 : 11:37 PM
Breaking News
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा का 39वां जन्मदिन:पहली बार प्रियंका चोपड़ा को देखते ही रह गए थे निक जोनस, रिंग देकर ग्रीस में किया था प्रपोज तो 45 सेकंड खामोश रह गई थी एक्ट्रेस

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से है। दोनों ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। प्रियंका के 39 वें जन्मदिन के मौके पर नजर डालते हैं निक के साथ उनकी लव स्टोरी पर जो कि शादी के बाद निक और प्रियंका ने एक इंटरव्यू में खुद बताई थी।

निक ने किया था प्रियंका को अप्रोच

निक ने सबसे पहले क्वांटिको में प्रियंका की को-एक्टर ग्राहम रोजर्स को मैसेज भेजा। निक ने लिखा था-प्रियंका बहुत खूबसूरत है। सितंबर 2016 में पहली बार निक ने ट्विटर पर प्रियंका को मैसेज भेजा था। इस मैसेज में निक ने लिखा था कि हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स कह रहे हैं कि हमें मिलना चाहिए। इस मैसेज का निक को प्रियंका से जवाब मिला। तब प्रियंका ने लिखा था-ये मैसेज उनकी टीम पढ़ सकती है। ऐसे में वे उनके फोन पर संपर्क करें।

मैगजीन के मुताबिक 2017 में प्रियंका और निक को डिजाइनर Ralph Lauren ने मेट गाला में इनवाइट किया था। इससे पहले ये दोनों एक ड्रिंक पार्टी में न्यूयॉर्क में मिले थे। इस मुलाकात के बाद प्रियंका ने निक को अपने घर पर बुलाया था। घर पर उनकी मम्मी मधु चोपड़ा टीवी सीरियल लॉ एंड ऑर्डर देख रही थीं। प्रियंका के मुताबिक-हमने कुछ घंटे बातें की। इस मुलाकात में हमारे बीच कोई किस नहीं हुआ था।

ग्रीस में किया था निक ने प्रपोज

तीसरी डेट में निक समझ गए कि प्रियंका ही वह लड़की है जिससे वह शादी करना चाहते थे। निक के मुताबिक उन्होंने प्रियंका को उनके बर्थडे पर प्रपोज नहीं किया। उन्होंने पीसी को ग्रीस में प्रपोज किया था। निक ने एक हफ्ते पहले ही प्रियंका के लिए रिंग खरीदी थी।

निक ने घुटने के पर बैठकर प्रियंका से कहा-क्या मैं ये रिंग तुम्हारे हाथों में पहना सकता हूं? क्या तुमसे शादी कर मैं दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान बन सकता हूं। 45 सेकंड खामोशी के बाद प्रियंका ने हां कह दिया। वहीं निक के भाई जो जोनास ने भी दोनों को लेकर एक इंटरव्यू में बताया-जब पहली बार पब्लिक अपीयरेंस में निक ने प्रियंका को मेट गाला अवॉर्ड में देखा था तो वो एकदम क्लीन बोल्ड हो गया था।

निक को इस नाम से बुलाती हैं प्रियंका

प्रियंका ने कहा था-मैं उन्हें ओल्ड मैन जोनस कहकर पुकारती हूं। प्रियंका ने इसके पीछे की वजह भी बताई थी कि वो निक को इस नाम से इसलिए पुकारती हैं क्योंकि एक बार वह निक के साथ लॉस एंजेलिस में डेट पर गई थीं। तब निक ने प्रियंका से कहा था-मुझे बहुत पसंद है जिस तरह से तुम दुनिया को देखती हो। मुझे तुम्हारा नजरिया पसंद है। बकौल प्रियंका-एक लड़की के तौर पर मैं कहना चाहूंगी कि मुझे कभी भी कोई ऐसा शख्स नहीं मिला जो ये कहता कि उसे मेरा महत्वाकांक्षी होना पसंद है। हमेशा उल्टा ही हुआ है। जाहिर है निक, प्रियंका के स्वभाव की इज्जत करते हैं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

कंगना के इंडस्‍ट्री विरोधी बयानों पर फूटा प्रोड्यूसर्स, जूनियर आर्टिस्‍ट्स और वर्कर यूनियनों का गुस्‍सा, बोले- वो हर चीज को बढ़ा-चढ़ाकर बताती हैं

News Blast

फांसी लगाने से पहले सुशांत ने गूगल सर्च करके पढ़ी थीं अपने बारे में खबरें, इमेज को लेकर काफी परेशान थे

News Blast

बॉलीवुड ब्रीफ:करीना ने मांगे थे 12 करोड़ तो सपोर्ट में आईं फैमली मैन 2 की एक्ट्रेस प्रियमणि, तापसी ने शुरू की ब्लर की शूटिंग

News Blast

टिप्पणी दें