नई दिल्ली10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दक्षिण दिल्ली में चर्च गिराने के मामले में दिए गए बयान को लेकर प्रदेश भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फिर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा है कि केजरीवाल जितना झूठ तो अपराधी भी नहीं बोलते हैं।
बिधूड़ी ने केजरीवाल को नसीहत दी है कि वह झूठ बोलने से बाज आएं। दक्षिण दिल्ली में एक चर्च को गिराए जाने पर उन्होंने जिस तरह केंद्र सरकार पर दोष डाला है, वह सफेद झूठ है। वह चर्च दिल्ली सरकार द्वारा गिराया गया है और दिल्ली सरकार के डीएम डीएम अंकिता चक्रवर्ती ने खुद स्वीकार किया है कि यह कार्रवाई दिल्ली सरकार ने की है।
बिधूड़ी ने कहा कि गोवा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहां ईसाई समुदाय के लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। बिधूड़ी ने गोवा में अपने राजनीतिक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि छतरपुर इलाके में अंधेरिया मोड़ के पास अम्बेडकर कॉलोनी की चर्च को डीडीए ने गिराया है और डीडीए तो केंद्र सरकार के आधीन आती है।
बिधूड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को झूठ बोलने की आदत पड़ चुकी है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सैकडों झूठ बोल चुके हैं और इसी झूठ बोलने की आदत के कारण उनके खिलाफ मानहानि के दर्जनों मुकदमे भी दर्ज हो गए थे।
खबरें और भी हैं…