May 18, 2024 : 5:41 PM
Breaking News
राज्य

Maharashtra SSC 10th Result LIVE: वेबसाइट पर एक बजे जारी होगा परिणाम, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

[ad_1]

12:39 PM, 16-Jul-2021

महाराष्ट्र बोर्ड परिणाम 2021: ऐसे देखें अपना परिणाम

• आधिकारिक साइट mahresult.nic.in पर जाएं।
• होम पेज पर उपलब्ध MSBSHSE Maharashtra SSC Result 2021 की लिंक पर क्लिक करें।
• रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
• सबमिट दबाएं और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
• परिणाम की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
• आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

12:24 PM, 16-Jul-2021

लड़कियों ने मारी बाजी

इस साल लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.96 फीसदी रहा है वहीं लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.95 रहा है।

12:09 PM, 16-Jul-2021

वेबसाइट पर 1 बजे जारी होगा परिणाम

10वीं कक्षा का परिणाम 2021 दोपहर 1 बजे उपलब्ध होगा। 1,04,633 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। उम्मीदवार दोपहर 1 बजे mahresult.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

12:05 PM, 16-Jul-2021

22767 विद्यालयों ने किया था पंजीकृत

राज्य में पंजीकृत स्कूलों की कुल संख्या 22767 है, जिसमें कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए 1658614 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। प्रदेश के 22767 विद्यालयों में से 22384 विद्यालयों का शत-प्रतिशत परिणाम आया है।

11:58 AM, 16-Jul-2021

4922 विद्यार्थियों का रिजल्ट नहीं हुआ है जारी

एमएसबीएसएचएसई के अध्यक्ष दिनकर पाटिल ने संवाददाताओं को सूचित किया है कि 4922 छात्रों का परिणाम आरक्षित किया गया है क्योंकि अधिकांश छात्र आरक्षित हैं। कई मामलों में, छात्रों का डेटा प्राप्त नहीं हुआ है क्योंकि ये छात्र पुनरावर्तक हैं।

11:52 AM, 16-Jul-2021

957 ने हासिल किए 100 फीसदी अंक

महाराष्ट्र बोर्ड परिणाम 2021 दोपहर 1 बजे से आधिकारिक साइट पर चेक किया जा सकता है। परीक्षा में 957 छात्रों ने 100 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। कुल 15.70 लाख छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा पास की है।

11:49 AM, 16-Jul-2021

15.70 ने पास की परीक्षा

कक्षा 10 के 15,75,806 पंजीकृत छात्रों में से परीक्षा 15,70,996 छात्रों ने पास की परीक्षा। 83,262 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं।

11:45 AM, 16-Jul-2021

99.95 फीसदी रहा उत्तीर्ण प्रतिशत

महाराष्ट्र 10वीं एसएससी रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया गया है। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.95 फीसदी रहा है।

11:37 AM, 16-Jul-2021

वेबसाइट पर अंक जमा होने का कार्य पूरा

महाराष्ट्र राज्य बोर्ड एसएससी परिणाम 2021 की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस अब शुरू हो गई है। एमएसबीएसएचएसई के अध्यक्ष दिनकर पाटिल ने कहा कि स्कूलों ने आधिकारिक वेबसाइट पर अंक जमा कर दिए हैं। परिणाम दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा।

11:22 AM, 16-Jul-2021

इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं परिणाम

result.mh-ssc.ac.in
mahahsscboard.in

11:03 AM, 16-Jul-2021

Maharashtra SSC Result: वेबसाइट पर एक बजे जारी होगा परिणाम, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन 16 जुलाई को दोपहर 1 बजे आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित करेगा।

𝐈𝐦𝐩 𝐀𝐧𝐧𝐨𝐮𝐧𝐜𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭: Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education will declare results of Std 10th, 2021 batch based on internal assessments on 16th July at 1 pm. Best of luck to all students. #SSC #results #internalassessment @CMOMaharashtra pic.twitter.com/Qaq4zrLllB

— Varsha Gaikwad (@VarshaEGaikwad) July 15, 2021



[ad_2]

Related posts

कोरोना वायरस: मुंबई में 50 फीसदी से अधिक बच्चों में पाई गई  एंटीबॉडी

Admin

पति ने पत्नी का दोस्त से करवाया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

News Blast

देश के सबसे लंबे दिल्ली-लेह रूट पर बस सेवा शुरू, ये रहेगा किराया

News Blast

टिप्पणी दें