May 17, 2024 : 11:14 PM
Breaking News
MP UP ,CG

विदिशा में कुआं हादसा:बच्चे का पता नहीं, 4 की मौत; 10 अब भी लापता, उग्र प्रदर्शन के डर से 1KM का एरिया किया सील

विदिशा/गंजबासौदा18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में विदिशा जिले के गंजबासौदा में कुएं में गिरे लोगों काे निकालने का काम 14 घंटे बाद भी जारी है। चार लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें पिता-पुत्र की भी हैं। 10 लोग अब भी लापता हैं। पुलिस ने घटना स्थल से 1 किलोमीटर का एरिया सील कर दिया है। पुलिस को प्रदर्शन का डर है। एडीजीपी साईं मनोहर ने 3 शव निकाले जाने की पुष्टि की है जबकि स्थानीय ग्रामीणों ने चार मौत की जानकारी दी है। इधर, कुएं में झीर के कारण लगातार पानी आने से रेस्क्यू में बाधा आ रही है। कुआं पूरी तरह खाली नहीं हो पा रहा है।

गुरुवार रात 9 बजे यहां बड़ा हादसा हुआ था। यहां शाम 6 बजे कुएं में एक बच्चे के गिरने के बाद उसे निकालने के लिए पहुंचे लोगों की वजह से कुआं धंस गया। कई लोग अंदर गिर गए थे। सुबह तक 20 लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। 3 लोगों के शव भी कुएं से निकाले गए हैं। बच्चे का पता नहीं चल पाया है। रवि, विक्की नाथ, बीनू, नरेश गोस्वामी, कृष्ण गोपाल अहिरवार और पवन लोधी समेत 10 अब भी लापता हैं। शुभम (20), उसके पिता सुनील (50) और नारायण कुशवाह (45) के शव निकाले गए हैं।

रोते-बिलखते परिवार वाले।

रोते-बिलखते परिवार वाले।

रात से ही चल रहा है ऑपरेशन

रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विदिशा जिले में ही थे। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को रवाना कर दिया था। विदिशा के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी भोपाल से विदिशा पहुंचे गए। NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई थीं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया था। सुबह तक बचाव कार्य चल रहा है। शुक्रवार सुबह सीएम ने मृतकों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार की सहायता का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि घटना की सतत निगरानी की जा रही है।

कुएं की खुदाई करती जेसीबी।

कुएं की खुदाई करती जेसीबी।

विदिशा में कुएं में गिरने से 4 की मौत:पहले बच्चा गिरा फिर उसे बचाने के लिए जुटी भीड़ के वजन से कुआं धंसा, 20 को निकाला गया; रेस्क्यू जारी

बच्चे का भी पता नहीं

गुरुवार की शाम करीब 6 बजे लाल पठार गांव में रवि अहिरवार नामक 13 साल का एक बच्चा 40 फीट गहरे कुएं में गिर गया था। कुएं में पानी भरा था। इसके बाद वहां भीड़ लग गई। भीड़ के वजन से अचानक कुआं धंस गया। इससे वहां खड़े करीब लोग कुएं में गिर गए। घटना की जानकारी लगते ही प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। तुरंत JCB और अन्य मशीनों के जरिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

खबरें और भी हैं…

Related posts

रिटायर्ड डॉक्टर ने लालच में गंवाए 60 लाख रु.:5 साल में डबल करने के चक्कर चिटफंड कंपनी में किया निवेश, पैसे नहीं मिले तो एसपी से शिकायत; बेटी की शादी के लिए रखे थे

News Blast

हत्या से पहले हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश यादव की पिटाई का वीडियो वायरल, कमरे में बंद कर आधे घंटे तक मारपीट की गई, हमलावरों में एक लड़की भी शामिल

News Blast

बुंदेलखंड में गुंडों के घर तोड़ती है पुलिस:छतरपुर में लिस्टेड गुंडाें के इलाकों में पिटवाई डुग्गी, चेतावनी देने के लिए सुबह ही बदमाशों के घर पहुंच गए पुलिस अफसर

News Blast

टिप्पणी दें