May 19, 2024 : 11:10 PM
Breaking News
MP UP ,CG

मोदी काशी में, सपा कार्यकर्ता सड़कों पर:पंचायत चुनाव में धांधली को लेकर सपा का पूरे राज्य में प्रदर्शन, कई जिलों में नेताओं को नजरबंद किया गया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Demonstration Of SPs Across The State On Charges Of Rigging In Panchayat Elections, Police Put Former Minister Of State Santosh Yadav Under House Arrest Along With Supporters

लखनऊ10 घंटे पहले

बड़े स्तर पर इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सपा नेताओं को नजर बंद किया है। उधर, धरना प्रदर्शन करते हुए सपा कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी दौरे के दिन ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में तहसील और जिला स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर हो रहा है। अखिलेश यादव ने पंचायत चुनाव, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर इस प्रदर्शन का आह्वान किया है। मोदी के दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन प्रदेश में खासा अलर्ट है। इसलिए ज्यादातर तहसीलों और जिलों में सपा कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने से रोका गया है। कुछ जगहों पर ही सपाई जिला मुख्यालय तक प्रदर्शन कर पाए हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का कहना है कि हमारा प्रदर्शन जिले स्तर पर पहले ही आयोजित था। नजरबंद करना सरकार की तानाशाही है। इससे यह पता चलता है कि सरकार 2022 का चुनाव हारने वाली है।

मुरादाबाद की सदर तहसील पर सपा कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मुरादाबाद की सदर तहसील पर सपा कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बरेली में कलेक्ट्रेट में सपाईयों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

बरेली में कलेक्ट्रेट में सपाईयों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

मेरठ में धरना प्रदर्शन के दौरान सपाई जमीन पर लेट गए। पुलिस उन्हें हटाने की कोशिश कर रही थी।

मेरठ में धरना प्रदर्शन के दौरान सपाई जमीन पर लेट गए। पुलिस उन्हें हटाने की कोशिश कर रही थी।

पीलीभीतः सपाईयो का अर्धनंग प्रदर्शन चल रहा है। राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूरनपुर तहसील परिसर में किया प्रदर्शन।

पीलीभीत में सपाईयों ने कुछ इस तरह से अपना विरोध जताया।

पीलीभीत में सपाईयों ने कुछ इस तरह से अपना विरोध जताया।

औरैयाः सपा जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर आरोप

औरैया में भी सपाईयों को प्रदर्शन करने के लिए एंट्री नहीं दी गई तो बाहर बैठकर प्रदर्शन किया।

औरैया में भी सपाईयों को प्रदर्शन करने के लिए एंट्री नहीं दी गई तो बाहर बैठकर प्रदर्शन किया।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष राजवीर एवं पूर्व विधायक विनोद यादव सरकार के खिलाफ 16 सूत्रीय मांगों के साथ धरना प्रदर्शन करने बिधूना तहसील पहुंच हैं। सपा जिलाअध्यक्ष ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि कार्यकर्ताओं को घरों में कैद किया गया है।

कन्नौज : सपा नेताओं को घरो से उठाया

कन्नौज पर जगह-जगह पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

कन्नौज पर जगह-जगह पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

कन्नौज में समाजवादी पार्टी के तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सपा नेताओं को घरों से उठाने की कार्रवाई की है। आरोप है कि पुलिस कई सपा नेताओं को घर से उठाकर कोतवाली ले आई है तो वहीं कई दिग्गज सपा नेताओं के घर मे पुलिस का पहरा लगाकर उनको घर मे ही कैद कर दिया है।

जौनपुरः पुलिस और सपाईयों के बीच नोकझोंक

जौनपुर में भी सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। उनका कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में जो गुंडागर्दी और लोकतंत्र की हत्या भाजपा राज में हुई है उसकी कोई कल्पना नहीं की जा सकती है।

बिजनौरः सड़कों पर उतरे सपाई
सपा कार्यकर्ता 16 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। भैंसा बुग्गी में बैठकर तहसील पहुंचे।

चंदौलीः सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष यादव को समर्थकों संग पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट। प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे सपाइयों का अलीनगर में पुलिस से हुई धक्का मुक्की। सपाइयों को पुलिस ने किया घर मे नजर बंद, सपाइयों ने किया विरोध।

चंदौली में सपा कर्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई।

चंदौली में सपा कर्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई।

मिर्जापुरः बीएलजे ग्राउंड में सपा का धरना प्रदर्शन था। जब यहां एंट्री नहीं कर सके तो सदर तहसील के पास धरने पर जा बैठे। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने प्रदेश सरकार पर आरोपी की झड़ी लगा दी।

मिर्जापुर में सपाई धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बीएलजे ग्राउंड में एंट्री नहीं मिली तो सदर तहसील में बैठ गए।

मिर्जापुर में सपाई धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बीएलजे ग्राउंड में एंट्री नहीं मिली तो सदर तहसील में बैठ गए।

खबरें और भी हैं…

Related posts

सामान से भरा ट्रक कार पर पलटा, 2 की मौत:इंदौर-भोपाल हाईवे पर मुड़ते समय ट्रक बेकाबू होकर पलटा; बुजुर्ग वकील और पत्नी ने दम तोड़ा; डेढ़ घंटे बाद गैस कटर से काटकर निकाले शव

News Blast

ग्वालियर में दो दिन रहेंगे प्रभारी मंत्री सिलावट:प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार मंत्री सिवालट आज आ रहे ग्वालियर, तीसरी लहर की तैयारियों पर बैठक लेंगे, मुलाकात में सभी गुटों को साधने की कोशिश

News Blast

इटावा में पीएसी के 220 रिक्रूट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, पासिंग आउट परेड में खूब लगाए ठुमके, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क दिखे नदारद

News Blast

टिप्पणी दें