May 21, 2024 : 1:41 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

ओलिंपिक नजदीक, जापान सरकार बरत रही सतर्कता:टोक्यो में कोरोना की चौथी स्टेट इमरजेंसी लागू, गैर जरूरी आवाजाही पर रोक लगी

जापान16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
छुटि्टयों में भी भीड़ पर अंकुश लगाने की तैयारी में जापान - Dainik Bhaskar

छुटि्टयों में भी भीड़ पर अंकुश लगाने की तैयारी में जापान

जापान की राजधानी टोक्यो में सोमवार से कोरोना की चौथी स्टेट इमरजेंसी लागू कर दी गई। प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा सरकार ने इसकी घोषणा की। अधिकारियों ने बताया कि टोक्यो ओलिंपिक को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया। यह इमरजेंसी 22 अगस्त तक लागू रहेगी। टोक्यो ओलिंपिक 23 जुलाई से शुरू होगा, जो 8 अगस्त तक चलेगा। सरकार का लक्ष्य ओलिंपिक के दौरान अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाना है।

अगस्त के मध्य में बॉन फेस्टिवल की छुटि्टयां भी शुरू हो जाएंगी। इससे भी भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए स्टेट इमरजेंसी लागू की गई है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि भले ही ओलिंपिक में दर्शक न हो। लेकिन बाहर से कई लोग आएंगे। इससे कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका रहेगी। ऐसा कहने वालों में योकोहामा शहर के तोशिहीरो नुमाता भी हैं। टोक्यो की एक बुजुर्ग महिला मिनाटो वार्ड ने कहा कि स्टेट इमरजेंसी का मकसद कभी समझ नहीं आया है। इससे कभी समस्या हल नहीं हुई। इसी तरह याओ शहर के निवासी टोरू कामदा ने कहा कि सरकार को टीकाकरण अभियान तेज करने पर जोर देना चाहिए।

न्यूजीलैंड में नए वायरस ने चिंता बढ़ाई, बच्चों पर हावी
न्यूजीलैंड ने कोरोना पर लगभग काबू पा लिया है। लेकिन यहां अब एक नए वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। इसे रेसपिरेटरी सेंसेशल वायरस (आरएसवी) कहा जा रहा है। इसका असर बच्चों पर हो रहा है। इससे बच्चों में नाक बहने, खांसी, छींकने और बुखार की परेशानी हो रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच हफ्ते में देश में आरएसवी के 969 मामले सामने आए हैं। जबकि कुल 29 हफ्तों में 1,743 मामले आए हैं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

साउथ अफ्रीका में संक्रमण का आंकड़ा 5 लाख के पार, मैक्सिको में एक दिन में 9,500 से ज्यादा मौतें; दुनिया में अब तक 1.80 करोड़ केस

News Blast

पति बना कातिल! प्रेमिका संग रचा खूनी साजिश, इंटरनेट पर 2 महीने से कॉन्ट्रैक्ट किलर की हो रही थी तलाश

News Blast

कोरोनावायरस के बीच चीन ने 27 दिन में नाप डाला माउंट एवरेस्ट, ऊंचाई 4 मीटर कम निकली

News Blast

टिप्पणी दें