May 4, 2024 : 11:25 PM
Breaking News
राज्य

Coronavirus LIVE: चार माह बाद सबसे कम 31,443 केस, 27 दिन बाद गई 2020 की जान

[ad_1]

12:21 PM, 13-Jul-2021

देश में ऐसे बढ़ा कोरोना का ग्राफ

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

12:18 PM, 13-Jul-2021

कोरोना: अब तक इतने नमूनों की हुई जांच

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 43,40,58,138 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,40,325 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर घटकर 1.81 प्रतिशत हो गई है। यह पिछले 22 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर 2.28 प्रतिशत है। अभी तक कुल 3,00,63,720 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है।

12:15 PM, 13-Jul-2021

देश में संक्रमण से ठीक होने की दर 97.28 फीसदी

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,31,315 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.40 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.28 प्रतिशत है।

12:04 PM, 13-Jul-2021

कोरोना: एक दिन में 2,020 मरीजों की मौत

कोविड-19 संक्रमण से एक दिन में 2020 मरीजों की मौत से देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 4,10,784 हो गई। मध्यप्रदेश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले लोगों के आंकड़ों का नए सिरे से मिलान करने के बाद दैनिक मृतक संख्या में यह उछाल दर्ज किया गया है। देश में कोरोना संक्रमितों की मौत में 27 दिन बाद अचानक उछाल आया है। 

09:26 AM, 13-Jul-2021

मिजोरम: 24 घंटे में मिले 519 नए केस
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 519 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 24,702 पहुंच गई। इनमें से 112 की मौत हो गई और 19,803 स्वास्थ्य होकर अपने घर लौट गए, जबकि 4,787 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 

मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 519 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 24,702 है जिसमें 4,787 सक्रिय मामले, 19,803 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 112 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार #COVID19 pic.twitter.com/rsvIJ2oZVN

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2021

 

07:38 AM, 13-Jul-2021

Coronavirus LIVE: चार माह बाद सबसे कम 31,443 केस, 27 दिन बाद गई 2020 की जान

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब सुस्त पड़ने लगी है। कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में बीते 24 घंटे में 31,443 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 546 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है। 118 दिन यानी करीब चाह माह बाद यह सबसे कम आंकड़ा है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,09,05,819 हो गई। 



[ad_2]

Related posts

रानी दुर्गावती विवि: परीक्षा के दूसरे दिन ही विवि ने परिणाम कर दिया जारी

News Blast

मुंबईः ब्रिटेन से लौटे 12 कोरोना पॉजिटिव में से 6 की रिपोर्ट आई निगेटिव

Admin

महाराष्ट्रः पांचवे दिन शुरू हुई प्याज की नीलामी, पवार और ठाकरे की मध्यस्थता के बाद माने व्यापारी

News Blast

टिप्पणी दें