May 7, 2024 : 8:51 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र:दिल्ली में 1-2 दिन के अंदर बरसेंगे बदरा, राजस्थान में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा; UP, पंजाब और हरियाणा में बारिश का यलो अलर्ट

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
राजस्थान में सामान्य तौर पर मानसून 27 जून तक पहुंच जाता है। -फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

राजस्थान में सामान्य तौर पर मानसून 27 जून तक पहुंच जाता है। -फाइल फोटो

देश के ज्यादातर राज्यों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून तय समय से लेट हो चुका है। इस बीच गर्मी से तपते दिल्ली के लोगों को एक-दो दिन में राहत मिल सकती है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना जताई है।

सामान्य तौर पर यहां मानसून 27 जून को पहुंचता है। ऐसा 19 साल बाद हो रहा है, जब दिल्ली में मानसून इतनी देरी से पहुंच रहा है। इससे पहले 2002 में मानसून 19 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था। पहले IMD ने मई और जून के बीच दिल्ली में मानसून पहुंचने की उम्मीद जताई थी।

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में 10 साल में दूसरी बार है, जब मानसून 10 जुलाई के बाद एंट्री करेगा। 2014 में मानसून 13 जुलाई को आया था। राजस्थान में मानसून के आने की तारीख 30 जून है।

पंजाब: बारिश के बाद 7 डिग्री गिरा तापमान
राज्य में मानसून 10 दिन बाद एक्टिवेट हुआ है। शनिवार को यहां तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अमृतसर, बठिंडा, फरीदकोट, जालंधर, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा और कपूरथला समेत 9 जिलों में बारिश बारिश हुई है।

गुजरात: दो हफ्ते बाद कई शहरों में बारिश
गुजरात के कई शहरों में मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद शनिवार को दो सप्ताह बाद बारिश हुई। इससे कई दिनों से उमस और गर्मी का सामना कर रहे लोगों को राहत मिली। दोपहर 2 से 4 बजे के बीच दो घंटे के अंदर औसतन 1 इंच बारिश हुई है। सेंट्रल जोन में करीब 2.36 इंच, रांदेर जोन में 1.8 इंच, कतारगाम में 1.4 इंच और वराछा में 1 इंच बारिश हुई है।

राजस्थान: 24 घंटे में मानसून की एंट्री का अनुमान
लम्बे इंतजार के बाद राजस्थान में मानसून दोबारा सक्रिय हुआ है। अगले 24 घंटे में जयपुर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इससे पहले शनिवार को हल्की बारिश हुई थी। जयपुर के टोंक रोड, सांगानेर, जगतपुरा, मानसरोवर और मालवीय नगर में बारिश हुई।

झारखंड: धनबाद सहित कई जिलों में बारिश
राज्य में धनबाद सहित कई जिलों में शनिवार रात बारिश हुई। धनबाद में गोविंदपुर, भुईफोड़, सरायढेला, कोलाकुसमा, सबलपुर, मेमको आदि इलाकों में आधे घंटे बारिश हुई। इससे तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है।

चंडीगढ़ में शनिवार को 20 मिनट तक हुई बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

चंडीगढ़ में शनिवार को 20 मिनट तक हुई बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

चंडीगढ़: 20 मिनट की बारिश से मिली कुछ राहत
शहर में शनिवार को करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। इससे गर्मी और उमस से लोगों को कुछ राहत मिली। बारिश इतनी कम हुई की मौसम विभाग में दर्ज ही नहीं की जा सकी। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था।

खबरें और भी हैं…

Related posts

नगद के बजाए गिफ्ट कार्ड देने के बारे में सोचें, चुका सकते हैं नेटफ्लिक्स और जिम की फीस; हालचाल जानें, लेकिन ज्यादा नहीं

News Blast

स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी में 2 युवतियों सहित 8 गिरफ्तार

News Blast

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में नदी में मिला बच्ची का शव; माफ करना बेटी! नवरात्र में भी हम तुम्हारी हिफाजत नहीं कर पाए

News Blast

टिप्पणी दें